मोहड़ रेत तस्करी का 'मास्टरमाइंड' फरार! ABVP नेता तक नहीं पहुंच पाई पुलिस, उठ रहे सवाल
राजनंदगांव•Jun 19, 2025: मोहड़ में रेत तस्करी और गोलीकांड के मास्टर माइंड माने जा रहे अभाविप के जिला प्रभारी संजय सिंह तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है। जबकि घटना 11 जून की है, पूरे एक सप्ताह बाद भी पुलिस मामले के मास्टर माइंड को नहीं पकड़ पाई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी का नाम सामने आने के बाद भाजपाई व अभाविप के स्थानीय पदाधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
घटनाक्रम के बाद भाजपा के बड़े नेता व पदाधिकारी सिर्फ घायलों से मिलने अस्पताल और गांव में पहुंचे, लेकिन घटना स्थल पहुंचकर अन्य पीड़ित ग्रामीणों से चर्चा कर मामले की सच्चाई जानने का प्रयास नहीं किए। निगम क्षेत्र का मामला होने के बाद भी महापौर मधुसूदन यादव ने भी गांव से अवैध रेत निकासी और गोलीकांड से आक्रोशित हुए ग्रामीणों की पीड़ा को समझने का प्रयास नहीं किए, जबकि घायल रोशन मंडावी से मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने में जरा भी देरी नहीं किए थे। वहीं एक भाजपा नेता घायल जितेंद्र साहू के घर दो से तीन बार पहुंचे थे। ग्रामीणों की माने तो घायलों के बयान बदलने के लिए भी उनसे बातचीत की गई थी। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि वे अभाविप से जुडे मामलों में कुछ नहीं कहेंगे। भाजपा से संबंधित पूरी जानकारी देंगे।
विपक्ष में बैठे कांग्रेस को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेसी इस मामले में पूरी सक्रियता के साथ भाजपा पर हमलावर बने हुए हैं। जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी मंगलवार को मोहड़ के घटना स्थल में पहुंचकर घायलों और ग्रामीणों से बातचीत की है। इसके बाद भाजपा और बड़े नेताओं पर बयान दिए। इस बयान के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भाजपा सरकार के बचाव में तत्काल बयान जारी कर दिया, लेकिन अभाविप के जिला प्रभारी संजय सिंह को लेकर कुछ भी नहीं कहा।
रेत तस्करी में नाम आने के बाद पार्षद से किनारा
मोहड़ वार्ड में कंयूनिस्टी पार्टी से पार्षद चुनाव जीतकर आए संजय रजक को रमन सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल किया गया। सोशल मीडिया में जानकारी सांझा की गई। निगम में भाजपा के ४० पार्षद होने की बात सार्वजनिक रूप से कही गई, लेकिन पार्षद संजय रजक का रेत तस्करी मामले में नाम आने के बाद भाजपा उससे किनारा कर ली है। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा है कि संजय रजक को भाजपा में शामिल नहीं किया गया है।


शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल की आरती में शामिल होने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन
Ambani at AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे
CRIME : 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Vijay-Rashmika Wedding: सामने आया विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स, जानें कार्ड के अलावा क्या है खास?