बाजार में रिकवरी का दौर, हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी
व्यापार : चार दिनों की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार मंगलावर को हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। खुदरा मुद्रास्फीति के छह साल से अधिक के निचले स्तर पर आने और आरबीआई के संतोषजनक स्तर के करीब पहुंचने के बीच वाहन और औषधि कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी हुई।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 317 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 317.45 अंक या 0.39 प्रतिशत उछलकर 82,570.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 490.16 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 82,743.62 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 113.50 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,195.80 पर आ गया। पिछले चार कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में 1,459.05 अंक या 1.74 प्रतिशत और निफ्टी में 440 अंक या 1.72 प्रतिशत की गिरावट आई।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस प्रमुख लाभ में रहीं। हालांकि, एचसीएल टेक में 3.31 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि आईटी सेवा कंपनी ने जून तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 9.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। इटरनल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक भी पिछड़ गए।
खुदरा मुद्रास्फीति घटकर छह साल के निचले स्तर पर पहुंचा
व्यापक मानसून के कारण सब्जियों सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति जून में घटकर छह साल के निचले स्तर 2.1 प्रतिशत पर आ गई। यह आरबीआई के सहज स्तर के करीब है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मई में 2.82 प्रतिशत और जून 2024 में 5.08 प्रतिशत थी। नवंबर 2024 से मुद्रास्फीति में गिरावट जारी है।
वैश्विक और घरेलू घटनाक्रमों का बाजार पर पड़ रहा असर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक और घरेलू घटनाक्रमों के मिश्रण से बाजार की धारणा में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते की संभावना को लेकर आशावाद बढ़ रहा है। इससे टैरिफ-संबंधी जोखिमों में कमी आ सकती है। इसके साथ ही, घरेलू मुद्रास्फीति कई वर्षों के निचले स्तर पर आ गई है, जिससे आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। इससे भविष्य में आर्थिक वृद्धि में तेजी आने की संभावना है।
यूरोपीय बाजारों में हुई बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 69.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत गिरकर 69.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,614.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,787.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 247.01 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,253.46 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67.55 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,082.30 पर बंद हुआ।


कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
नवसारी में आफत बनी बारिश, सड़कें डूबीं; नाले के तेज बहाव में बही कार
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर
जंतर-मंतर विवाद पर वाराणसी में बढ़ा तनाव, सड़कों पर उतरे युवा; कैंपस में सुरक्षा कड़ी