पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से की जा रही तलाश
अंबिकापुर|अंबिकापुर में हुए निर्भया कांड के आरोपी की गिरफ्तारी घटना के सात दिन बाद भी नहीं हो सकी है. दूसरी तरफ सरगुजा पुलिस लगातार आरोपों की गिरफ्तारी के लिए हर जतन कर रही है. अब सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है|
अंबिकापुर निर्भया कांड का आरोपी अभी भी फरार
रेलवे ट्रैक के आसपास आरोपी के दिखाई दिए जाने के इनपुट के बाद अब उसकी तलाश के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस के जवान अंबिकापुर से लेकर जयनगर, विश्रामपुर, सूरजपुर तक ड्रोन के माध्यम से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी के बारे में पता नहीं चल सका है, पुलिस ने इन क्षेत्रों में आरोपी के फोटो भी जारी कर दिए हैं ताकि अगर किसी को दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को मिल सके. पुलिस ने भी ₹35000 का इनाम घोषित किया हुआ है|
पुलिस ड्रोन से चला रही सर्च आपरेशन
अंबिकापुर के सद्भावना चौक के पास आरोपी राय सिंह ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया था. इसके बाद आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोजबीन कर रही है अब तक पुलिस के द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी पुलिस को आरोपी के बारे में पता नहीं चला है अंबिकापुर से लेकर सूरजपुर तक ड्रोन लेकर पुलिस चल रही है और लोगों से उसका फोटो दिखाकर जानकारी भी जुटा रही है. पुलिस पता चला था कि आरोपी तेलई कछार गांव में रेलवे ट्रेक के पास दिखा है. मिट्टी कला बोर्ड के द्वारा संचालित केंद्र में काम करने वाले लोगों ने उसे वहां पर देखा था|
इसके बाद पुलिस की टीम ने ड्रोन के माध्यम से पूरे इलाके में उसे तलाश करने की कोशिश की लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी. माना जा रहा है कि कबाड़ चुनने वाले लोगों से उसका संपर्क हो सकता है क्योंकि उसके द्वारा हर रोज कबाड़ एकत्र किया जा रहा है लेकिन वह उसे ले जाकर कहां बेच रहा है, इसका पता नहीं चल सका है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह दूसरे कबाड़ चुनने वाले लोगों को एकत्रित कबाड़ बेचने के लिए दे दे रहा है, फिर उनके संपर्क में रह रहा है. ऐसे में पुलिस अब इस एंगल से भी जांच शुरू कर रही है|
एमपी तक तलाश
पुलिस के जवानों की टीम अंबिकापुर से निकलने वाली ट्रेनों में भी उसकी तलाश कर रही है अंबिकापुर से अनूपपुर तक पुलिस की टीम ट्रेन में उसकी खोजबीन कर चुकी है. सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल इस पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं और उनके ही मार्गदर्शन में पूरा सर्च ऑपरेशन चल रहा है|


भीषण गर्मी में आग का तांडव: वडोदरा में कार जलकर खाक
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग
ओबीएचएस लागू, जबलपुर की ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव
2000 किमी लंबी समुद्री गैस पाइपलाइन, भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट
खसरे ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 432 लोगों की मौत