कांकेर में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 500 लोग ठगे गए; दो आरोपी गिरफ्तार
कांकेर: कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। 'महालक्ष्मी एंटरप्राइजेज' नामक कंपनी के संचालकों ने डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने और प्रति माह 5 प्रतिशत कमीशन देने का लालच देकर लगभग 500 लोगों से करीब 70 करोड़ रुपये ऐंठ लिए और फरार हो गए। अंतागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंतरप्रांतीय ठगी गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लोन दिलवाकर कराया निवेश, शुरुआती किश्तों के बाद बंद किया भुगतान
ठगी के इस जाल में मुख्यतः शासकीय कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों को निशाना बनाया गया था। आरोपियों ने कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बीजापुर सहित आसपास के जिलों के निवासियों को विभिन्न बैंकों से लोन दिलाकर अपनी कंपनी में भारी-भरकम राशि निवेश करवाई। शुरुआत में निवेशकों को झांसे में रखने के लिए कुछ किश्तों का भुगतान समय पर किया गया। जैसे ही निवेश की राशि 70 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंची, आरोपी पूरा पैसा समेटकर फरार हो गए।
साइबर सेल की मदद से रायपुर और बेमेतरा से हुई गिरफ्तारियां
पीड़ितों की शिकायत पर अंतागढ़ थाने में धारा 420, 120(बी), 112 और 34 के तहत आपराधिक मामला पंजीकृत कर त्वरित जांच शुरू की गई। साइबर सेल कांकेर और अंतागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी दयाशंकर साहू को ढेलका (बेमेतरा) तथा दूसरे आरोपी नितिन निर्मलकर को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
नर्सिंग छात्रों का बड़ा ऐलान, 1500 रुपये स्टाइपेंड से नहीं चलेगा काम; 15 हजार की मांग
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन