तेलीबांधा क्षेत्र में बड़ा हादसा, होटल में लगी आग से मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बेबीलोन टॉवर होटल में मंगलवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। अचानक लगी आग से होटल में अफरा-तफरी मच गई और लिफ्ट बंद हो जाने के कारण कई लोग ऊपर की मंजिलों पर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पहली मंजिल से फैली आग
जानकारी के अनुसार, आग होटल की पहली मंजिल में केबल से शॉर्ट-सर्किट होने के कारण लगी थी। धीरे-धीरे लपटें ऊपरी मंजिलों तक फैल गईं और देखते ही देखते 7वें फ्लोर तक आग पहुंच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। समय रहते सभी मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू
दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में होटल की 5वीं, 7वीं और 8वीं मंजिल को भारी नुकसान पहुंचा है। अनुमान है कि घटना में करोड़ों की संपत्ति राख हो गई।
जांच जारी
फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई।


CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
पुलिस के लिए बना सिरदर्द, 3 महीने बाद पकड़ा गया जेल से फरार 'बस्तर का नटवरलाल'
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके