महिंद्रा बनी दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी
नई दिल्ली। लंबे समय तक नंबर-2 स्थान पर काबिज रही हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ते हुए महिंद्रा ने दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनने का स्थान हासिल किया है। मई 2025 के ऑटो इंडस्ट्री के बिक्री आंकड़े सामने आए हैं, जिनमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
मई महीने महिंद्रा ने 52,431 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 43,218 की तुलना में 21.3प्रतिशत की बढ़त है। मारुति सुजुकी अब भी शीर्ष पर बनी हुई है, लेकिन उसे 5.6प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने मई 2025 में 1,35,962 यूनिट्स बेचीं, जबकि मई 2024 में यह संख्या 1,44,002 थी। हुंडई ने 43,861 यूनिट्स बेचीं, जिसमें 10.8प्रतिशत की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स की बिक्री 41,557 यूनिट्स रही, जो 11प्रतिशत कम है। टोयोटा, किआ और एमजी मोटर ने इस महीने बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। टोयोटा की बिक्री 22.2प्रतिशत, किआ की 14.4प्रतिशत और एमजी मोटर की 32.2प्रतिशत बढ़ी है। लेकिन सबसे बड़ा उछाल स्कोडा ने दिखाया है, जिसने 6,740 यूनिट्स बेचकर 133.7प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हासिल की है। वहीं, होंडा, फॉक्सवैगन, रेनो, निसान, सिट्रोन और जीप को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। होंडा की बिक्री में 18.1प्रतिशत, निसान में 38.8प्रतिशत और रेनो में 32.5 प्रतिशत की कमी आई है। कुल मिलाकर, मई 2025 में भारत में 3,49,713 कारें बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग स्थिर हैं।


कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके