मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई, दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को घेरा
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वर्तमान सीएम मोहन यादव को आड़े हाथों लेते हुए एक बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी है कि उन्हें दर्जनभर से ज्यादा विभाग अपने पास नहीं रखने चाहिए, वरना किसी दिन वह बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। कांग्रेस ने हाल ही में उज्जैन में हुए एक कथित भूमि घोटाले का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है, जिसे पार्टी ने 'महाकाल की जमीन की लूट' का नाम दिया है।
12-12 विभाग रखने पर दिग्विजय की सीएम को दोटूक सलाह
पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव के पास मौजूद विभागों की लंबी सूची पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, "मोहन यादव जी, आपने 12-12 विभाग अपने पास रख रखे हैं, आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। किसी दिन फंस जाएंगे। गलती अधिकारी करेगा, पैसा अधिकारी खाएगा और गाज आप पर गिरेगी।" गौरतलब है कि वर्तमान में मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास गृह, जेल, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, खनिज साधन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन और लोक सेवा प्रबंधन जैसे कई सबसे महत्वपूर्ण विभाग मौजूद हैं।
शिवराज सिंह ने एक-एक फाइल ढूंढी पर कुछ नहीं मिला: पूर्व सीएम
दिग्विजय सिंह ने अपने 10 साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि उन पर कभी कोई दाग नहीं लगा। उन्होंने पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिक्र करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह ने मेरी एक-एक फाइल ढूंढवाई थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। मोहन यादव जी, आप भी चाहें तो जांच करवा लें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मेरे पास सीधे तौर पर कोई विभाग ही नहीं था।" उन्होंने आगे कहा कि वह इस कथित जमीन घोटाले की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि इसमें कौन-सी कंपनियां और कौन-से लोग शामिल हैं।
मिल मजदूर के बेटे हो, नाम कमाओ पैसा नहीं
मुख्यमंत्री मोहन यादव की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वह उन्हें सिर्फ एक सही मशविरा देने आए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, "आप एक मिल मजदूर के बेटे हैं और आज सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं, इसलिए अच्छा काम करके नाम कमाइए। जो पैसा कमाया जा रहा है, उसका हिसाब पता नहीं किस-किस को देना पड़ रहा है, इस मामले में हमारी सहानुभूति आपके साथ है। लेकिन अगर मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगेंगे, तो हम चुप नहीं बैठेंगे और आपको बिल्कुल नहीं बख्शेंगे।"
हम बिकाऊ नहीं, टिकाऊ कांग्रेसी हैं
सदन और सड़क पर लड़ाई का एलान करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, "यह मत समझना कि आप हमें खरीद लेंगे। हम कोई बिकाऊ माल नहीं हैं, हम टिकाऊ हैं। जो बिकाऊ थे, वे पहले ही भाजपा में जा चुके हैं। यहां जितने भी कांग्रेसी बैठे हैं, वे सभी टिकाऊ हैं और हम इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'