वजन घटाकर इंडस्ट्री में बनाई खास पहचान
मुंबई : सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, जिन्होंने साल 2018 में 'केदारनाथ' फिल्म से सिनेमाई दुनिया में कदम रखा था। एक समय एक्ट्रेस का वजन काफी अधिक था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे से उसे कम किया और आज वो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज 12 अगस्त को अभिनेत्री अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।आइए इस खास अवसर पर जानते हैं उनके जीवन, करियर और व्यक्तिगत पहलुओं के बारे में विस्तार से।
जन्म और परिवार
सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका बचपन का नाम सारा सुल्तान था और बाद में उनका प्रोफेशनल नाम बदलकर सारा अली खान कर दिया गया था। अभिनेत्री के पिता सैफ अली खान एक जाने-माने अभिनेता और पटौदी नवाब के बेटे हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह लोकप्रिय अभिनेत्री रह चुकी हैं। एक्ट्रेस के छोटे भाई का नाम इब्राहिम अली खान है, जो एक अभिनेता हैं। सारा अली खान एक चर्चित और राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
फिल्मों के लिए घटाए वजन
सारा अली खान ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की। फिर इसके बाद एक्ट्रेस ने कॉलेज अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से किया। आपको बताते चलें कि कॉलेज के दौरान सारा का वजन 91 किलो हो गया था। इसके बाद सारा अली खान ने फिल्मों में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और जिम, डाइट, एक्सरसाइज के सहारे 45 किलो वजन घटाकर युवाओं के लिए एक मिशाल पेश की।
सिनेमाई दुनिया में रखा कदम
सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 से की। अभिनेत्री की पहली फिल्म थी 'केदारनाथ', जिसे अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सारा अली खान ने 'मंदाकिनी' का किरदार निभाया था, जिन्हें 'मंसूर' नाम के लड़के से प्यार हो जाता है, जो कुली रहता है। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए अभिनेत्री को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के तौर पर फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इन फिल्मों में निभाया शानदार किरदार
'केदारनाथ' के बाद एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह अभिनीत 'सिंबा' फिल्म में काम किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने 'लव आज कल', 'कुली नं 1', 'अतरंगी रे', 'जरा हटके जरा बचके', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी आदि फिल्में कीं। सारा अली खान को आखिरी बार 'मेट्रो इन दिनों' फिल्म में देखा गया था।
सारा अली खान की लवलाइफ
सारा अली खान प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन से लेकर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा सहित कई सेलेब्स को डेट किया है। हाल ही में सारा अली खान का नाम अर्जुन प्रताप बजवा संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, अभी तक दोनो की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
दस साल में तीन शादियां रचाने वाला IAS अफ़सर, दिल फेक अफसर के चर्चे, पत्नियां भी तीनों आईएएस
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?