महोबा में लोकेशन का खेल, माफियाओं की ओवरलोडिंग पास
महोबा। बांदा में ओवरलोडिंग को लेकर जनप्रतिनिधि व प्रशासन अधिकारी में हुई तकरार का मामला शासन की संज्ञान में आया है। कार्रवाई क्या होगी यह तो आगे जाने वाला समय ही बताएगा। वहीं जिले में भी ओवरलोडिंग का खेल जमकर चल रहा है।
पत्थर मंडी कबरई से शासन को एक साल में करीब 400 करोड़ का राजस्व पहुंचता है। यहां से प्रतिदिन 2500-3000 ट्रक व डंपर रोजाना गिट्टी लेकर कानपुर, लखनऊ, आगरा सहित अन्य जगहों पर जाते है।
इनमें ज्यादातर वाहन ओवरलोड होकर जाते हैं, लेकिन लोकेशन के खेल में माफियाओं की ओवरलोडिंग पास नजर आ रही है और इसे रोकने में प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है।
कई वाहन तो पकड़ में न आए इसके लिए नंबर प्लेट को या तो गंदा कर देते है या फिर नंबर मिटा सा रहता है। रात के समय कुछ लोग सक्रियता दिखाते है और अधिकारियों के आने की लोकेशन देते है। जिससे ओवरलोड वाहन निकलवाए जा सकें और उनका धंधा चमक सके।
इसमें खनिज चौकियों के कर्मियों की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जिले में करीब 200 पहाड़ व 250 क्रशर संचालित हो रहे है। इनसे ट्रक व डंपर गिट्टी व पत्थर आदि लेकर अन्य जनपदों में जाते है।
बुधवार की दोपहर करीब एक से दो बजे की बात करें तो खन्ना टोल प्लाजा के पास से ही एक घंटे में करीब 70 से अधिक डंपर व ट्रक निकले। इनमें करीब 40 ट्रक ओवरलोड थे और कुछ के नंबर ही समझ में नहीं आ रहे थे।
यही हाल अन्य दिनों में भी होता है। चर्चा है कि लोकेशन के खेल में यह वाहन आसानी से निकल रहे है। कुछ लोगों के साथ ही चौकी के जिम्मेदार भी इंट्री के खेल में इन वाहनों को निकलने देते है।
खनिज अधिकारी आरबी सिंह कहते है समय-समय पर अभियान चलाकर ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। वहीं एआरटीओ दयाशंकर कहते है हर माह करीब 100-150 वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
नर्सिंग छात्रों का बड़ा ऐलान, 1500 रुपये स्टाइपेंड से नहीं चलेगा काम; 15 हजार की मांग
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन