खेल-खेल में सीखने की रोचक गतिविधियों से पढ़ाई बनी सहज
रायपुर : शिक्षा वह आधार है जिस पर समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव रखी जाती है। राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार अनेक प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में युक्तियुक्तकरण ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है। जिसका जीवंत उदाहरण प्राथमिक शाला यादवापारा में देखने को मिलता है जहा बच्चों को बेहतर शिक्षा, विषयवार पढ़ाई और व्यक्तिगत ध्यान मिल रहा है। राज्य सरकार ने हर शाला में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षा की नीति के साथ युक्तियुक्तकरण की शुरुआत की। इसी पहल के तहत वर्ष 2025 में यादवपारा विद्यालय में एक सहायक शिक्षिका की पदस्थापना की गई।
बच्चे अब खेलकूद के साथ कहानियों, पहेलियों और चित्रों से सीख रहे हैं नई बातें
विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत आने वाला प्राथमिक शाला यादवपारा वर्ष 2022 से प्राथमिक शाला यादवपारा एकल शिक्षकीय संस्था के रूप में संचालित थी। विद्यालय में 1 से 5वीं तक की कक्षाओं को केवल एक शिक्षक ही संभाल रहे थे। इससे बच्चों को विषयवार और स्तर अनुसार पढ़ाई कराने में कठिनाई आती थी। शिक्षण की यह स्थिति न तो बच्चों के लिए अनुकूल थी और न ही शिक्षक के लिए। स्थानीय अभिभावकों ने भी चिंता व्यक्त थी कि बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। बच्चे अब खेलकूद के साथ-साथ कहानियों, पहेलियों और चित्रों के जरिए नई बातें सीख रहे हैं।
युक्तियुक्तकरण से बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास
सहायक शिक्षिका आनंदी पल्हे बताती है कि वे पहले से अब शिक्षा स्तर में सुधार हो रहा है। अब बच्चों को विषयवार पढ़ाई, नियमित गृहकार्य और समूह आधारित गतिविधियों के जरिए शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाया जा रहा है ताकि शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े। उनका कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के सीखने की क्षमता बहुत तेज़ होती है, बस उन्हें सही दिशा और नियमित अभ्यास की ज़रूरत होती है। वे कहती हैं कि मेरा लक्ष्य है कि हर बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप स्तर हासिल करे और पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आनंद समझे। पल्हे की पदस्थापना के बाद बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह है। अब वे नियमित समय पर विद्यालय पहुँचते हैं, गृहकार्य करने लगे हैं। स्थानीय अभिभावक भी इस बदलाव से खुश हैं कि पहले एक ही शिक्षक सभी बच्चों को पढ़ाते थे। छोटे बच्चों को कुछ समझ ही नहीं आता था और बड़े बच्चे भी पीछे रह जाते थे। अब युक्तियुक्तकरण से पढ़ाई आसान और समझने योग्य हो गई है। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की नीति के अनुरूप जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए युक्तियुक्तकरण पहल से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। अब बच्चों पर शिक्षक व्यक्तिगत ध्यान, गृहकार्य की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और खेल आधारित रोचक तरीके से शिक्षण की सुविधा मिल रही है। इससे उनका समग्र विकास संभव हो रहा है।


मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला