छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी पर नेताओं के बयान, अमरजीत भगत ने दिया संतुलित जवाब
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार पार्टी के भीतर गुटबाजी और विरोधाभास को लेकर बयान सामने आ रहे हैं। इसकी शुरुआत पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सत्ता को निपटाने और निपटाने के चक्कर में कांग्रेस की सरकार चली गई।
पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने बृहस्पति के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनके अनुभव के आधार पर यह बात सही है।
अमरजीत भगत का संतुलित बयान
पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने भी इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बृहस्पति और टीएस सिंह देव की बात स्वागत योग्य है। सत्ता में रहते हुए सभी ने खूब संघर्ष किया, अब विपक्ष में हैं, इसलिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा,
"बीती बात बिसारिये, आगे की सुध लें। एक ही बात को लेकर बैठे रहेंगे, ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा होये औरो को शीतल करें, आपो शीतल होये।"
भगत ने आगे कहा कि सारी बुराई उनके ऊपर डाल दें और अच्छाई सभी लें। उन्होंने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए बुराई को भूलकर अच्छाई की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा और एक-दूसरे को गिराने का खेल बंद होना चाहिए और सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करें।
अंदरखाने की असंतुलन पर खुलकर बयान
सत्ता खोने के दो साल बाद भी कांग्रेस के नेता खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। इसका मतलब है कि नेताओं के बीच अंदरखाने अब भी लय और ताल नहीं बैठ पाई है। हालांकि, अमरजीत भगत पिछले कुछ महीनों से मीडिया में सधा हुआ दृष्टिकोण रखते आए हैं।
कांग्रेस के सभी नेता समझ चुके हैं कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ा गया तो पार्टी के लिए सत्ता हासिल करना मुश्किल होगा। इसी कारण भगत जैसे नेता संतुलित बयान देते हुए पार्टी को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”