पढ़ाई के बहाने बुलाया, जबरन संबंध बनाए – महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का आरोप
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के प्रतिष्ठित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक सीनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर ने अपने ही सहकर्मी डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पीड़िता की तहरीर पर चकेरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
चकेरी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह पिछले ढाई वर्षों से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात बुलंदशहर के खुर्जा निवासी डॉ. अभिषेक भास्कर (एमएस आर्थो) से हुई थी. उन्होंने बताया कि अभिषेक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उनसे प्रेम संबंध स्थापित किए और धीरे-धीरे विश्वास जीतकर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लिया.
कमरे में बुलाकर जबरन बनाए संबंध
पीड़ित का आरोप है कि करीब दो साल पहले अभिषेक ने पढ़ाई के बहाने बातचीत करने के लिए उन्हें अपने कमरे पर बुलाया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए. विरोध करने पर अभिषेक ने शादी का झांसा दिया. इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने रहे, लेकिन जब पीड़िता ने विवाह का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने व्यवहार में परिवर्तन लाना शुरू कर दिया.
कानपुर छोड़कर खुर्जा भागा डॉक्टर
महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने कई बार उनके साथ मारपीट की. गाली-गलौज की और कई बार उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित कर कमरे से धक्का देकर बाहर निकाल दिया. इसके अलावा, अभिषेक ने अपने माता-पिता के कहने पर उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और फिर कानपुर छोड़कर खुर्जा भाग गया.
पीड़िता है अवसाद में
घटना के बाद से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान और अवसादग्रस्त स्थिति में है. अंततः उन्होंने हिम्मत जुटाकर चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी.


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'