करिश्मा कपूर केस: 9 अक्तूबर को होगी बच्चों की याचिका पर सुनवाई
मुंबई: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर वह याचिका सूचीबद्ध कर ली है, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी गई है। न्यायालय ने करिश्मा के बच्चों-कियान और समायरा की सौतेली मां प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी।
सजंय की दूसरी प्रिया कपूर को देना होगा जवाब
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अक्तूबर में होगी। न्यायाधीश ने कहा, 'नोटिस जारी करें। दो सप्ताह में जवाब दें, उसके एक सप्ताह बाद प्रत्युत्तर दें। जवाबों के साथ ही प्रतिवादी 1 (प्रिया) प्रतिवादी 1 को ज्ञात सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करनी होगी। 12 जून तक की संपत्तियों की घोषणा की जानी है। सुनवाई की अगली तारीख 9 अक्तूबर है'।
याचिका में कियान और समायरा ने सौतेली मां प्रिया पर लगाया आरोप
करिश्मा के बच्चों की याचिका में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत का जिक्र किया, न ही प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने इसके अस्तित्व का जिक्र किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया कपूर के आचरण से बिना किसी संदेह के यह स्पष्ट होता है कि कथित वसीयत उनके द्वारा गढ़ी गई है'।
जून में हुआ संजय कपूर का निधन
बता दें कि 12 जून को करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया। संजय के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंची थीं। करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई थी। मगर, 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे- बेटा कियान और बेटी समायरा हैं।


न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश