‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चिंतित कंगना, कहा- सभी घबराए हुए हैं
भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की देश भर में सराहना हो रही है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन के बाद भारतीय फिल्म जगत के दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सेना की तारीफ की। इस बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हाल ही में अपना बयान दिया। जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
कंगना बोलीं- देश युद्ध की स्थिति में...
अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा, ‘देश युद्ध की स्थिति में है और हम सभी घबराए हुए हैं। हमारे सुरक्षा बल हमारी रक्षा करते हैं। भगवान उनकी रक्षा करें। पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर रखा’ है। हमारी माताओं और बेटियों को देखते ही उनके पतियों को गोलियों से भून दिया गया। उन मौतों का बदला लिया जा रहा है।’
ट्विटर पर भी दिया था रिएक्शन
अपने इस बयान से पहले अभिनेत्री ने इस मिशन को लेकर ट्विटर पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया।’
सिनेमा जगत ने जताई खुशी
बुधवार सुबह रितेश देशमुख, निमरत कौर और विनीत कुमार सिंह और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स और डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर इंडियन आर्मी की तारीफ की। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारों ने इस ऑपरेशन पर भारतीय सेना की सराहना की है। सभी ने एक स्वर में कहा कि वह भारतीय सेना के साथ हैं और उनके इस ऑपरेशन की सराहना करते हैं।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त