गाजा में फिर बरसी इजरायली मिसाइलें, भारी तबाही में 52 की मौत
गाजा: इजरायल की ओर से गाजा में सैन्य अभियान को और तेज कर दिया गया है. इजरायली सेना गाजा में ताबड़तोड़ बमबारी कर रही है. इस बीच गाजा पट्टी में सोमवार को इजरायली हमलों में कम से कम 52 लोगों की मौत हो. मृतकों में 31 लोग आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल में शरण लिए हुए थे. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हमले के बारे में जानकारी दी है.
इजरायली सेना ने क्या कहा?
अधिकारियों ने बताया कि लोग सो रहे थे तभी स्कूल पर हमला किया गया, जिससे उनके सामान में आग लग गई. इजरायली सेना ने कहा कि उसने स्कूल से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकियों को निशाना बनाया है. स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा के प्रमुख फहमी अवाद ने बताया कि उत्तरी गाजा में स्कूल पर हुए हमले में 55 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं.
मारे गए एक ही परिवार के 15 लोग
इस बीच अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक मकान पर हुए हमले में एक ही परिवार के 15 लोग मारे गए जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. ऑनलाइन उपलब्ध फुटेज में बचावकर्मियों को जले हुए शवों को निकालते और आग बुझाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है.
ऐसे शुरू हुई थी जंग
यह भी बता दें कि, हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था, जिसके बाद जंग शुरू हुई थी. हमले में आतंकियों ने लगभग 1,200 बेकसूर आम लोगों की हत्या कर दी थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था. इसके बाद इजरायल ने पलटवार शुरू किया है जो आज भी जारी है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल की सैन्य कार्रवाई में 52,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. घायलों की संख्या एक लाख के पार है.


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त