इंग्लैंड की धरती पर चमके ईशान किशन और तिलक वर्मा
नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा और ईशान किशन ने काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू मैच में चमक बिखेरी।
हैम्पशायर के लिए एसेक्स के खिलाफ खेलते हुए, तिलक वर्मा अपने पहले ही काउंटी शतक से सिर्फ दो रन से चूक गए। वहीं, ईशान किशन का भी काउंटी डेब्यू धमाकेदार रहा, जिन्होंने बल्ले से 87 रन की पारी खेली।
तिलक वर्मा की 98 रन की नाबाद पारी ने एसेक्स को दी मजबूती
दरअसल, 22 साल के तिलक वर्मा, जो टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने 234 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 98 रन की पारी खेली। उनकी ये पारी खेलकर हैंपशायर को एसेक्स की पहली पारी के 296 रन के जवाब में मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने पर उनकी टीम चार विकेट पर 293 रन के स्कोर के साथ खेल रही है, जबकि उनके 6 विकेट बाकी हैं।
तिलक ने फ्लेचा मिडलटन (61 रन) और बेन ब्राउन (42 रन) के साथ अर्धशतकीय जबकि लियम डॉसन (79 नाबाद) के साथ एक बड़ी शतकीय साझेदारी की। उन्होंने अपनी 98 रन की नाबाद पारी के दौरान भी उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। इस पारी के बाद तिलक ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी दावेदारी पेश की।
ईशान किशन ने भी काउंटी डेब्यू में चमक बिखेरी
तिलक वर्मा के साथ-साथ, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने भी नॉटिंघमशायर के लिए अपने काउंटी डेब्यू में 87 रनों की आक्रामक पारी खेली।
उनकी इस पारी में 12 चौके और एक छक्के शामिल थे। हालांकि वह अपना शतक पूरा कर नहीं पाए। डॉम बेस के ऑफ स्पिन का ईशान शिकार बने।


नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट