ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर इंटरनेट यूजर्स ने बांधे सेना की तारीफों के पुल
पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम जम्मू-कश्मीर में भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद आधी रात के बाद से इंटरनेट मीडिया 'जय हिंद' के नारों और देशभक्ति के संदेशों से गूंज उठा। भारतीय सैन्य बलों के शौर्य की तारीफों के पुल बांधते हुए भारतीयों ने इंटरनेट को पाट दिया।
कर्नल सोफिया कुरैशी और नारीशक्ति पूरा दिन ट्रेंड करते रहे
एक्स पर हैशटैग आपरेशन सिंदूर, हैशटैग टेरेरिज्म, कर्नल सोफिया कुरैशी और नारीशक्ति पूरा दिन ट्रेंड करते रहे। ठीक उसी समय वाट्सएप पर नागरिक डिफेंस माक ड्रिल को लेकर संदेशों और बातचीत की बाढ़ आ गई।
यहां भी हर तरफ पाकिस्तान और पीओजेके में नौ आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना के निशाना बनाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। उससे संबंधित वीडियो और संदेश सबसे अधिक साझा किए गए।
एक यूजर महिला सैन्य अफसरों के बारे में लिखी ये बात
एक यूजर ने एक्स पर कहा कि सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के नाम से लेकर नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाने और दो महिला सैन्य अफसरों के इस बारे में जानकारी देने तक सब कुछ बेहद शानदार रहा।
एक अन्य यूजर ने लिखा रोंगटे खड़े हो गए। भारतीय सेना की जय हो, जय हिंद। एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि न्याय हुआ। जय हिंद। भारतीय सेना ने कर दिखाया। सभी डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी नेटिजनों की यही भावना देखने को मिली।
पाकिस्तान की खूब उड़ाई खिल्ली
एक्स पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि जैश-ए-मोहम्मद के चार शिविर, लश्कर के तीन और हिजबुल के दो आतंकी शिविरों पर हमला किया गया है। इसीतरह एक अन्य यूजर ने लिखा कि जय हिंद। जय हिंद की सेना। महिला अफसरों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने को कहा गया।
हिंदुओं के खिलाफ हमले की पहचान का इतना सांकेतिक और प्रभावशाली जवाब दूसरा नहीं हो सकता था। जियो भारत। देशभक्ति के इस गंभीर मुद्दे पर नेटिजन ठिठोली करते भी नजर आए। इंटरनेट मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई।
इंटरनेट मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई
देसी अंदाज में पाकिस्तान की चुटकियां लेते मील लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करते रहे। एक यूजर ने लिखा गेम्स पीरियड बोलकर सरप्राइज टेस्ट ले लिया। दूसरे ने लिखा बिना सायरन के ही माक ड्रिल कर दी। एक अन्य ने लिखा हैप्पी दिवाली पड़ोसियों। एक अन्य मीम में शोले फिल्म के जेल तोड़ने की अफवाह वाले सीन को भारतीय सेना और मोदी सरकार की गुगली पर फिट किया गया।


भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव