अनिल अंबानी का बड़ा दांव! दसॉल्ट के साथ साझेदारी, भारत अब बनाएगा 'फाल्कन 2000' जेट
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और डसॉल्ट एविएशन ने फाल्कन 2000 बिजनेस जेट का निर्माण भारत में करने के लिए ऐतिहासिक साझेदारी का ऐलान किया है. इस साझेदारी के तहत नागपुर में एक असेंबली लाइन बनाई जाएगी. इस साझेदारी के बाद भारत हाई क्लास बिजनेस जेट बनाने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा. इससे भारत के एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बूस्ट मिलेगा. डसॉल्ट एविएशन इसके लिए रिलायंस इन्फ्रा की सहायक कंपनी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड को टेक्नोलॉजिकल स्पेशलाइजेशन ट्रांसफर करेगी.
अपर सर्किट में बंद हुआ शेयर
इस डील की जानकारी सामने आते ही रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. दिन की शुरुआत में शेयर 365.90 रुपये पर ओपन हुआ. इसके बाद 386.50 रुपये के हाई और 362.10 रुपये के लो के बीच कारोबार करते हुए 5 फीसदी की तेजी के साथ 386.50 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में यह शेयर 38.28 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड
Reliance Infrastructure और Dassault Aviation की यह साझेदारी भारत सरकार के उस विजन के साथ मेल खाती है, जिसमें सरकार मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड को प्रमोट कर रही है. फ्रेंच कंपनी रिलायंस इन्फ्रा के साथ भारत में इन बिजनेस जेट का निर्माण पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट करने के लिए करेगी. इस साझेदारी का पेरिस एयर शो में ऐलान किया गया.
पहली बार फ्रांस से बाहर बनेगा फाल्कन
यह पहली बार है, जब फाल्कन 2000 जेट विमानों का उत्पादन फ्रांस के बाहर किया जा रहा है. यह कदम भारत की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के लिए एक बड़ी छलांग है. इस समझौते के तहत महाराष्ट्र के नागपुर में फाल्कन 2000 जेट विमानों के लिए फाइनल असेंबली लाइन स्थापित की जाएगी.
चुनिंदा देशों में शामिल होगा भारत
Reliance Infrastructure जब नागपुर में फाल्कन 2000 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर देगी, तो भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा, जो बिजनेस क्लास जेट बनाते हैं. फिलहाल, अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील में ही बिजनेस क्लास जेट बनाए जाते हैं.
डील को लेकर क्या बोलीं दोनों कंपनी?
दोनों कंपनियों ने पेरिस एयर शो के दौरान इस समझौते का ऐलान करते हुए एक बयान में कहा, डसॉल्ट एविएशन और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड ने आज पेरिस एयर शो में ग्लोबल मार्केट के लिए भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस एक्जीक्यूटिव जेट बनाने के लिए एक ऐतिहासिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है.
डसॉल्ट का रिलायंस से पुराना रिश्ता
डसॉल्ट एविएशन और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर के बीच जॉइंट वेंचर की स्थापना 2017 में हुई थी. उसी वर्ष बाद में नागपुर के मिहान में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी तैयार की गई. 2019 में यहां फाल्कन 2000 का फ्रंट सेक्शन तैयार किया गया. अब तक इस जॉइंट वेंचर के तहत फाल्कन 2000 के लिए 100 से अधिक ज्यादा कंपोनेंट की असेंबली की जा रही है.
कितना बड़ा होता है फाल्कन 2000?
डसॉल्ट फाल्कन 2000 एक मल्टीरोल ट्विन इंजन बिजनेस जेट है. इसमें आम तौर पर 8 से 10 यात्री बैठ सकते हैं. डसॉल्ट अब तक दुनियाभर में 2700 फाल्कन जेट डिलीवर कर चुकी है. आमतौर पर इसे अमीर लोग प्राइवेट जेट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.
क्या बोले अनिल अंबानी?
रिलायंस समूह के प्रमुख अनिल अंबानी ने कहा कि डसॉल्ट एविएशन के साथ हमारी साझेदारी रिलायंस समूह की यात्रा में एक मील का पत्थर है. हम ग्लोबल एयरोस्पेस वैल्यू चेन में भारत को एक अहम केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया फाल्कन 2000 देश की तकनीकी क्षमता और मैन्युफैक्चरिंग कुशलता का गौरवशाली प्रतीक बनेगा.


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत