महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, कर्मचारियों को मिलेगा 5% DA का फायदा
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे लगभग 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. इस संबंध में वित्त विभाग ने बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी किए. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा, जबकि इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा. इस वृद्धि के बाद इन कर्मचारियों का DA 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो जाएगा।
एरियर छह किस्तों में मिलेगा
सरकार के फैसले के अनुसार, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर कर्मचारियों को एकमुश्त न देकर छह समान किस्तों में दिया जाएगा. ये किस्तें मई से अक्टूबर 2026 के बीच जारी की जाएंगी. हालांकि, जो कर्मचारी या अधिकारी इस अवधि में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें एरियर की पूरी राशि एक साथ प्रदान की जाएगी।
7वें वेतनमान वालों को भी मिला लाभ
वहीं, सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को भी पहले ही राहत दी जा चुकी है. राज्य सरकार ने उनका महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत से 58 प्रतिशत कर दिया है. यह बढ़ा हुआ भत्ता अप्रैल के वेतन से लागू हो चुका है, जिसका भुगतान मई में किया जाएगा. साथ ही, पेंशनर्स को भी महंगाई राहत (DR) का लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा।
सैलरी और एरियर में होगी बढ़ोतरी
सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते के चलते कर्मचारियों की मासिक सैलरी में लगभग 465 रुपए से लेकर 4,230 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा एरियर के रूप में उन्हें 4,185 रुपए से लेकर 38,070 रुपए तक की राशि प्राप्त हो सकती है।


एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द
वनडे संन्यास की खबरों के बीच रोहित शर्मा को मिला बड़ा समर्थन, BCCI ने कही ये बात
कप्तान श्रेयस की पहली जीत पर क्यों बोले पूर्व क्रिकेटर- भूखे को बासी खाना भी दावत लगता है?