IMD ने कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की, मौसम रहेगा बदला-बदला
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून की बढ़ी सक्रियता के चलते मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्द होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि आगामी 15 से 18 जून के मध्य मानसून सूबे में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल राज्य के विभिन्न अंचलों में प्री-मानसून वेदर एक्टिविटी जारी है, जिससे कई स्थानों पर तेज अंधड़, बौछारें पड़ने और कुछ जगह ओले गिरने का सिलसिला बना हुआ है।
पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का असमान वितरण
चालू जून महीने में अब तक मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की वर्षा सामान्य के मुकाबले करीब 23 फीसदी कम दर्ज की गई है। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभागों में बादलों की बेरुखी रही है, जिसके चलते वहां औसत से 55 प्रतिशत कम पानी गिरा है। इसके उलट भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग जैसे पश्चिमी इलाकों में स्थिति थोड़ी बेहतर है, जहां सामान्य से करीब 2 प्रतिशत ज्यादा पानी बरस चुका है।
इन इलाकों के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम केंद्र ने भिंड, दतिया, सागर, छतरपुर और पन्ना जैसे जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, रीवा, सतना और शहडोल सहित तीन दर्जन से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ मानसूनी बौछारें पड़ने के आसार हैं।
पश्चिमी मध्य प्रदेश में तीखी धूप और गर्मी का असर
जहां एक तरफ राज्य के बड़े हिस्से में बारिश और आंधी का दौर है, वहीं मालवा और निमाड़ सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम फिलहाल साफ और गर्म रहेगा। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, मंदसौर, नीमच और शाजापुर जैसे जिलों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने आम लोगों को मौसम के इस दोहरे मिजाज को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने का परामर्श दिया है।


हॉलीवुड की उभरती स्टार केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, 18 साल की उम्र में टूटा सपना
शारदा उफान पर, लखीमपुर खीरी में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें; कई गांव टापू में तब्दील
संसद परिसर से सदन तक घमासान, हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही रोकी गई
भारत-जिम्बाब्वे T20 से पहले जानें हरारे की पिच का हाल, टॉस जीतकर क्या होगा सही फैसला?
काले कपड़ों में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, संसद में सरकार को घेरा
सीएम थलपति का केंद्र पर निशाना, बोले- NEET परीक्षा खत्म करना ही समाधान
नेपाल की राजनीति में नया मोड़, बालेन शाह भारत-चीन राजदूतों से करेंगे मुलाकात
NEET पेपर लीक को लेकर सदन में गरमाया माहौल, कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद बोलीं- 'अब मैं ठीक हूं'
हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद नहीं थमा विवाद, 103 कर्मचारियों की पात्रता पर फिर बवाल
PCC सड़क का बंटवारा या दबंगई? रीवा में रास्ता रोकने का आरोप
कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ से कई जिलों तक फैला नकली दवाओं का जाल, 20 करोड़ की खेप बरामद; जांच तेज
रिश्तों का खौफनाक अंत! कोरबा में खाने के विवाद में बड़े भाई ने ली छोटे की जान