हाइड्रोलिक जैक फेल होने से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी
कोरबा| रजगामार चौकी इलाके की घटना है जहा बुधवार 12 बजे घटना सामने आई है। झगरहा स्थितननिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा हुआ है। गिट्टी से भरी एक वाहन खाली करते समय हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले की मौत हो गई, जो बगल में खड़े ट्रेलर वाहन का स्टेपनी चेंज करा रहा था।मजदूरों में भारी आक्रोश है, उनका आरोप है कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। साइट इंचार्ज मौके पर मौजूद नहीं था और वाहन अकेले ही खाली किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और रिश्तेदार बिहार से कोरबा पहुंच रहे हैं। यह हादसा कोरबा के 15 ब्लॉक कॉलोनी निवासी समन्स उर्फ निराले के लिए एक दर्दनाक अंत लेकर आया, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और कोरबा में काम कर रहे थे। घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक फरार हो गया है मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद कैसर ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली और मौके पर पहुंचे जहां मौके पर ही युवक की मौत हो चुकी थी आने से पहले ही पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह जांच का विषय लेकिन कहीं ना कहीं लापरवाही सामने जरूर आई है। मौके पर मौजूद गार्ड इंचार्ज हरिद्वार सिंह ने बताया कि गाड़ी से गिट्टी खाली हो रहा था इस दौरान घटना सामने आई है और वह खुद साइड में फील्ड पर काम कर रहा था सूचना मिलते हैं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया वही आगे की कार्यवाही की जा रही है।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट