‘जब वो खुश है तो मैं विरोध क्यों करूं’: पति ने पत्नी और प्रेमी को थाने ले जाकर किया चौंकाने वाला काम
पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों तक का होता है. मगर आज की तारीख में रिश्तों की कोई गारंटी नहीं रह गई. शादी के बाद भी लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाते ही हैं. और जो उनके असल पार्टनर्स हैं, उन्हें इसका पता न लगे, ऐसी कोशिश करते हैं. लेकिन कहते हैं न कि झूठ को चाहे जितना छिपाओ, एक न एक दिन सच बाहर आ ही जाता है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां दो बच्चों की मां अपने पति को धोखा देकर दूसरे मर्द से अफेयर चला रही थी.
पति ने फिर एक दिन दोनों को रोमांस करते पकड़ लिया. उसके बाद पति ने जो किया, वाकई हैरान कर देने वाला है. पति ने थाने जाकर पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड को सौंप दिया. साथ ही बच्चों को भी पत्नी को ही दे दिया. फिर पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को आशीर्वाद देकर चला गया. यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
मामला अहमदगढ़ इलाके का है. पति ने जब पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों आशिकी करते पकड़ा तो उसे बहुत दुख हुआ. वो उन्हें लेकर थाने पहुंचा. वहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया. पति ने पुलिस को लिखित रूप में सूचना दी कि वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को प्रेमी को सौंप रहा है और दोनों को साथ रहने की अनुमति दे रहा है. इसके बाद पति ने दोनों के सिर पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दिया. वहां से रोते हुए चला गया. उसने कहा- जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुश है तो उसे उसी के साथ रहना चाहिए. मैं चाहता हूं कि दो प्यार करने वाले ही साथ रहें.
पुलिस भी रह गई हैरान
पुलिस भी इस अनोखे और असामान्य घटनाक्रम से हैरान रह गई. जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी का प्रेम संबंध पड़ोस में ही रहने वाले युवक के साथ कई महीनों से चल रहा था. पति ने जब सारी सच्चाई सामने से देखी तो विवाद या हिंसा की बजाय शांति से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ छोड़ने का फैसला लिया. अब हर कोई पति के इस अनोखे बलिदान की चर्चा कर रहा है. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. कोई उसके फैसले को सही तो कोई गलत बता रहा है. वहीं पति का बस यही कहना है कि उसने जो किया सही किया.


ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग
2000 किमी लंबी समुद्री गैस पाइपलाइन, भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट
खसरे ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 432 लोगों की मौत
स्कूल सेवा आयोग को लेकर सरकार का अहम कदम, भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर लगेगी रोक
विजय सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2 फीसदी बढ़ा
कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया का एलिगेंट अंदाज सोशल मीडिया पर छाया
बंगाल सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ गाना हुआ अनिवार्य
BRICS में सबसे रईस कौन? जानें नंबर-1 का ताज किसके सिर!
दूध के दाम में फिर बढ़ोतरी, सांची ने प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाए
ईंधन बचत और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला नारायणपुर में
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग ने जारी किया प्लान
भिवानी की दीपिका ने रचा इतिहास, 499 अंक हासिल कर बनीं टॉपर