शिवा इन होटल में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा
बिलासपुर| के चकरभाठा थाना क्षेत्र में शिवा इन होटल में हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस को शिकायत मिली थी कि होटल की छत पर यहां का मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन कर रहा है. जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि यहां बड़े पैमाने पर इससे जुड़े समान रखे हुए हैं. साथ ही कुछ लोग हुक्का का कश लगाते नजर आए इसके बाद ही पुलिस ने होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है|
शिवा इन होटल में हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर के बड़े होटलों में शिवा इन होटल का नाम शामिल है। हालांकि यहां आए दिन शराबियों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है और होटल के एंट्री पॉइंट पर एक मारपीट की घटना भी सामने आई थी जिसमें लूट और मारपीट की धारा लगाकर चकरभाठा की पुलिस ने कार्रवाई की थी इसके बाद हुक्का बार के संचालन पर छापा मार कार्रवाई की गई है|
तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से 12 नग हुक्का पॉट, कोयला कोको जेल के 6 पैकेट, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप और एक कोल हीटर बरामद हुआ है. इसके अलावा, तीन प्लास्टिक के डिब्बों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू युक्त अलग-अलग फ्लेवर और 5000 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं|
कुल मिलाकर होटल की गतिविधियों पर पुलिस की नजर है और आने वाले दिनों में भी यहां बड़ी कार्यवाही की बात कही जा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि छत्तीसगढ़ में हुक्का पूरी तरह प्रतिबंध है इसके बावजूद यह धंधा अवैध तरीके से चल रहा था जो बिलासपुर के लिए आश्चर्य की बात है. इसके कारण ही लोगों में आक्रोश है क्योंकि होटल संचालक बच्चों से लेकर बड़ों तक नशे का सामान परोसने का काम कर रहा था|


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त