शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए सम्मानित
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) के मेंबर में KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें उनके सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण बदलाव, महिला सशक्तिकरण और खेल को बढ़ावा देने के योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहन मुनासिंघे ने प्रदान किया और कार्यक्रम में KIIT, KISS और KIMS के संस्थापक अच्युत सामंत, वरिष्ठ अधिकारी, छात्र एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पुरस्कार स्वीकारते हुए नीता अंबानी ने कहा कि KIIT और KISS दो आधुनिक शिक्षा मंदिर हैं, जिन पर देश को गर्व है। उन्होंने 40,000 छात्रों को संबोधित करते हुए कहा आपकी दी गई प्रेम और स्नेह को मैं कभी नहीं भूलूंगी। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी रिलायंस फाउंडेशन टीम का है।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा-
- लड़कों और लड़कियों में कोई अंतर नहीं है, जो लड़के कर सकते हैं, वह लड़कियां भी कर सकती हैं।
- यह सिर्फ शुरुआत है, अंतिम लक्ष्य नहीं। बड़े सपने देखें और उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत और समर्पण से काम करें।
- धर्म और नैतिकता के रास्ते को कभी मत छोड़िए। मुझे KISS में बच्चों को देखकर भारत का भविष्य उज्जवल दिखाई देता है।
- गौरतलब है कि 2008 में शुरू किया गया यह पुरस्कार विश्वभर के उन व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करता है, जो मानवता के क्षेत्र में योगदान देते हैं। पुरस्कार में सिटेशन स्क्रॉल और गोल्ड-प्लेटेड ट्रॉफी शामिल है। ट्रॉफी मानवता के स्वर्णिम हृदय का प्रतीक है और यह दर्शाती है कि समर्पित प्रयास कैसे वंचितों के जीवन को बदल सकते हैं।
KIIT यूनिवर्सिटी ने नीता अंबानी को मानद डॉक्टरेट (D.Litt. Honoris Causa) से भी सम्मानित किया। यह उनके सामाजिक और परिवर्तनकारी कार्यों के लिए दिया गया। समारोह में KIIT के उपकुलपति सरबजीत सिंह और संस्थापक अच्युत सामंत उपस्थित थे।


बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका