होलकर स्टेडियम को मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के होलकर स्टेडियम को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी एक ईमेल के माध्यम से दी गई है। धमकी मिलने के बाद एक बार फिर इंदौर पुलिस के साथ साथ सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है। तुकोगंज थाने और बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्टेडियम में सघन सर्चिंग शुरू कर दी गई है। डॉग स्क्वॉड के साथ साथ बम निरोधक दस्ते स्टेडियम के कोने-कोने को अच्छी तरह से छान रहे हैं, ताकि किसी तरह की संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।
आपको बता दें कि, दो दिन पहले भी शहर के इसी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी देने का एक मेल मिला था। उस मेल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने की चेतावनी दी गई थी। उस समय धमकी में लिखा था कि, अगर भारत ने तुरंत ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नहीं रोका तो होल्कर स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे। इस धमकी के बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर स्टेडियम की गहन जांच की थी। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। अब एक बार फिर ऐसे ही एक धमकी भरे मेल ने जांच एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। पुलिस के अनुसार, ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई है कि ‘समय रहते स्टेडियम को बचा लें, वरना बम ब्लास्ट हो जाएगा।’
पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर सतर्क हो गई हैं। स्टेडियम में फिर से बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम को तैनात कर दी गई हैं। साथ ही, सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है और धमकी देने वाले ईमेल के स्रोत का पता जुटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है। जल्द ही ईमेल के स्त्रोत का पता लगा लिया जाएगा।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त