OTT पर इजरायली वेब सीरीज की हिंदी रीमेक का दबदबा
मुंबई। इजरायल कई ऐसे देशों से घिरा है, जो उसके साथ दोस्ताना संबंध नहीं रखते हैं। उसके बावजूद ताकत के पैमाने पर किसी से कमतर नहीं है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध में इजरायल की ताकत दुनिया देख रही है। उसकी टीवी सीरीज भी कंटेंट के मामले में इतनी शानदार है कि दुनियाभर में उसे अडॉप्ट किया जा रहा है। हिब्रू भाषा में उनका कंटेंट बनता है, जबकि उसे दुनिया में बहुत कम लोग बोलते हैं।
इजरायली शो का हिंदी रूपांतरण (हिंदी रीमेक) करने में भारत भी पीछे नहीं है। बीते दिनों सोनी लिव पर रिलीज हुआ वेब शो कनखजूरा इजरायली शो मैगपाई का हिंदी रूपांतरण है। कनखजूरा में मोहित रैना, रोशन मैथ्यू , सारा जेन डायस ने अहम भूमिका निभाई है।
यूनिवर्सल और दिल को छू लेने वाली कहानी का चुनाव
शो के निर्देशक और लेखक चंदन अरोड़ा कहते हैं कि इजरायल से जो कंटेंट ब्रॉडकास्टर खरीदते हैं, वे उन्हीं टॉपिक्स को चुनते हैं, जिनकी संवेदनाएं यूनिवर्सल हों। यह ऐसी कहानियां नहीं होती हैं, जिन्हें भारतीय संवेदनाओं, विशेष रूप से युवा भारतीय दर्शकों के लिए अनुकूलित और नए तरीके से न बनाया जा सके। दूसरा यह टॉपिक सोनी के क्रिएटिव हेड ने चुना था।
तनाव है इजरायली सीरीज फौदा का रीमेक
यह दो भाइयों की कहानी है। उन्हें यकीन था कि इसे भारतीय दर्शक पसंद करेंगे। वैसा ही हुआ। इससे पहले फौदा का भारतीय रूपातंरण तनाव वेब सीरीज के तौर पर बनाया गया है। फौदा दो मुल्कों की कहानी है। सुधीर मिश्रा निर्देशित तनाव को भारत और पाकिस्तान में सेट किया गया। कश्मीर में स्थापित इस कहानी में आतंकवाद के साथ औरतों की दिक्कतों, जटिल रिश्तों समेत कई मुद्दों को दर्शाया गया।
होस्टेजेस भी की गई काफी पसंद
इसी तरह भारतीय क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज होस्टेजेस भी इसी नाम से बनी इजरायली सीरीज की रीमेक है। कहानी एक प्रसिद्ध सर्जन डा. मीरा आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुख्यमंत्री का ऑपरेशन करना है लेकिन, एक रात पहले उसके परिवार को बंधक बना लिया जाता है और उसे अपने मरीज की हत्या करने का आदेश दिया जाता है, जिससे उसे एक मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस शो को भारत में काफी पसंद किया गया था। कुछ समय पहले अबुदंशिया एंटरटेनमेंट और इजरायल स्थित प्रोडक्शन कंपनी एडीडी ने द मिसिंग, स्कार्डेड जैसे शो के रीमेक के लिए हाथ मिलाया है।
अमेरिका में भी बने इजरायली सीरीज के रीमेक
होमलैंड- यह लोकप्रिय अमेरिकी सीरीज इजरायली शो प्रिजनर्स ऑफ वॉर का रूपांतरण है।
यूफोरिया- इस नाम की इजरायली सीरीज का अमेरिकी रीमेक बना है, जो नशे की लत, आघात और पहचान से जूझ रहे हाई स्कूल के छात्रों की जिंदगी के बारे में है।
इन ट्रीटमेंट- इजरायली सीरीज बीटिपुल का अमेरिकी रूपांतरण, जो चिकित्सक-रोगी संबंधों पर केंद्रित है।
ग्रीनहाउस अकादमी- यह ड्रामा इजरायली सीरीज हाहामामा का रीमेक है।
होस्टेजेस- भारतीय क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो इसी नाम की एक इजरायली सीरीज का रीमेक है।
योर ऑनर- यह क्राइम थ्रिलर इजरायली सीरीज क्वोडो पर आधारित है। हिंदी रूपांतरण में जिमी शेरगिल, मीता वशिष्ठ, यशपाल शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है।
फौदा- इसका हिंदी रीमेक तनाव बनाया गया है। शो में अरबाज खान, मानव विज, शशांक अरोड़ा, एकता कौल अहम भूमिकाओं में हैं।
माइंड द मल्होत्राज- इजरायली सीरीज ला फेमीग्लिया का भारतीय रूपांतरण है।
ऑफ रोड- इसमें दो इजरायली कलाकार एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं। शो नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को आएगा।


सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू
राम-हनुमान की झलक से सजा ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार
पहली गेंद, पहला झटका! IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले गेंदबाज
अनोखी शादी ने खींचा ध्यान, 10 हजार लोगों ने देखा नजारा