लखनऊ समेत 65 से अधिक जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
मानसून प्रदेश के 56 जिलों में पहुंच चुका है। 24 घंटे में 19 जिलों को कवर करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ समेत 65 जिलों में अगले पांच दिन यानि 26 जून तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। साथ ही कई जिलों में बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में लगातार बारिश हो रही है। पूर्वांचल के कई जिलों में 24 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दो दिनों से हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रदेश के किसी भी जिले में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 21-26 जून के दौरान पश्चिमी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरा 40-50 किमी/घंटा की तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के प्रदेश के बड़े हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ समेत खीरी, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, हमीरपुर और सीतापुर में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट रही।
झांसी में दिन का पारा रिकार्ड 28.7 सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। लखनऊ का दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस और रात का 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी झेलने के बाद अब लोगों को काफी राहत मिल रही है। यह सिलसिला अगले पांच-छह दिनों तक जारी रहेगा।


योगेश्वर रूप में जीवन का दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार