टैरिफ आशंकाओं पर भारी खरीदी, बाजार ने पकड़ी रफ्तार
व्यापार: निचले स्तरों पर हुई भारी खरीदारी के बीच दो दिनों की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 197.11 अंक चढ़कर 80,277.68 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 63.45 अंक बढ़कर 24,564.35 पर आ गया।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, इटरनल और इंफोसिस पिछड़ने वालों में शामिल रहे। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,856.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,920.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बीते दिन का हाल
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 705.97 अंक या 0.87 प्रतिशत गिरकर 80,080.57 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 211.15 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 24,500.90 पर आ गया था। पिछले दो कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क 1,555.34 अंक या 1.90 प्रतिशत गिर चुका है।
अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद
इस बीच एक सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि भारत को प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद है। वॉशिंगटन की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क से संबंधित मुद्दे का समाधान इस समझौते को सफल बनाने में महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि समझौते के लिए अगले दौर की बातचीत की नई तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक कमजोर रहा, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत गिरकर 68.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज