छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्राप्त आवेदनों की हुई सुनवाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग रायपुर में आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, उपाध्यक्ष चंद्रकान्ति वर्मा एवं सचिव तथा सहायक अनुसंधान अधिकारी की उपस्थिति में आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायत प्रकरणों पर सुनवाई संपन्न हुई।
इस दौरान आवेदक हेमंत कुमार साहू एवं पटवारी प्रशांत कुमार सोनी उपस्थित हुए, जिसमें पटवारी द्वारा तहसील स्तर का जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर आयोग अध्यक्ष द्वारा भूमि जांच के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार आवेदक लिलेश्वर देवांगन के प्रकरण में अनावेदक के बार-बार अनुपस्थित रहने पर आयोग ने सामाजिक स्तर पर समाधान हेतु आवेदक को निर्देशित किया। वहीं आवेदक यशवंत कुमार साहू के प्रकरण में, अनावेदक आयुक्त, नगर निगम कोरबा की उपस्थिति में यह जानकारी दी गई कि मामला माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है, अतः प्रकरण को आयोग स्तर से नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य मामले में आवेदक रामगोपाल साहू द्वारा कोर्ट की अवमानना की जानकारी देने पर आयोग ने उक्त प्रकरण को भी नस्तीबद्ध किया। डुलेश्वर मटियारा एवं सह सचिव, नगर निगम दुर्ग की उपस्थिति में, अनावेदक ने आगामी तिथि की मांग की, जिसे स्वीकार किया गया। भेष कुमार साहू के प्रकरण में, आईसीआईसीआई होम फाइनेंस के अधिवक्ता उपस्थित हुए, किन्तु आवेदक की बार-बार अनुपस्थिति के चलते प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया। वहीं महेश्वरी साहू की शिकायत पर आवेदिका उपस्थित हुईं एवं अपना बयान प्रस्तुत किया, जबकि अनावेदक की अनुपस्थिति के कारण उन्हें पुनः आहूत करने के निर्देश दिए गए। नरेश कुमार धीवर एवं गजराज सिंह देशमुख के प्रकरणों में, क्रमशः आवेदक एवं अनावेदकों की अनुपस्थिति पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
आयोग ने सभी प्रकरणों की सुनवाई निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न की तथा आवश्यकतानुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव