एक हफ्ते में सुनवाई, लाखों लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
गोरखपुर|यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में नोटिस प्रिंट होने लगा है। अब बीएलओ नोटिस लेकर बिना मैपिंग वाले मतदाताओं के घर जाएंगे। नोटिस में मतदाताओं को निर्धारित स्थान व तिथि दर्ज रहेगी, जिसमें मतदाताओं को ईआरओ के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने बारे में बताने के लिए बुलाया जाएगा। ऐसी स्थिति में लोगों को पहले से ही दस्तावेज तैयार रखने में सुविधा होगी ताकि मौके पर ही बीएलओ दस्तावेज अपलोड कर दें।भारत निर्वाचन की ओर से मंगलवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नोटिस बांटने और सुनवाई के माध्यम से निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में बिना मैपिंग वाले 3, 22, 468 मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा, क्योंकि उनकी मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुई है। ऐसे मतदाताओं में जिन लोगों के दस्तावेज जमा होंगे, उनके नाम सूची में शामिल हो जाएंगे।
ब्राह्मणों की चाहत पूरी होगी, क्षत्रिय-यादव समाज का भी होगा कल्याणः मायावती
एक जुलाई 1987 से पहले जन्मतिथि वाले मतदाताओं को स्वयं के दस्तावेज देने होंगे, जबकि उसके बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को माता-पिता में किसी एक के दस्तावेज जमा करने होंगे। 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को अपने माता पिता के दस्तावेज भी जमा करने होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, विनीत कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नोटिस अपलोड होने हो रहा है, गुरुवार से जारी होगा और शुक्रवार से बांटने में तेजी आएगी।
फोटो के लिए लिंक, सुधार के लिए भरना होगा फार्म
एसआईआर में फोटो और नाम में त्रुटियां होने के मामले में सुधार किया जा रहा है। बीएलओ एप में दो दिन पहले एक सुविधा देते हुए लिंक दी गई है कि बीएलओ मतदाताओं के फोटो अपडेट कर सकते हैं। इसमें 2025 या एसआईआर की फोटो सलेक्ट करने का विकल्प आ रहा है, जबकि नई फोटो भी अपलोड की जा सकती है। नाम में त्रुटियों के सुधार के लिए फार्म-8 भरवाया जा रहा है, जबकि नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 एवं नाम काटने के लिए फार्म-7 भरना है।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'