स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान
रायपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’’के अंतर्गत “स्वस्थ किशोरी, सशक्त भविष्य” थीम पर प्रदेशभर में दूसरे दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ, समर्थ और सशक्त पीढ़ी की नींव को मजबूत करना रहा।
प्रदेश के सभी जिलों में शासकीय विद्यालयों, छात्रावासों एवं समुदाय स्तर पर माहवारी स्वच्छता, पोषण, एनीमिया और संपूर्ण स्वास्थ्य जीवनशैली से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षकों तथा चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किशोरियों से संवाद कर उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराई गई।
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों और विद्यालयों में विशेष रूप से सहभागिता-आधारित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रमों की एक प्रमुख विशेषता रही “Her Hygiene, Her Strength” विषय पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिताएँ, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में किशोरी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन (HB) जांच की गई तथा गर्भवती माताओं एवं किशोरियों को एनीमिया की रोकथाम संबंधी जानकारी प्रदान की गई। माहवारी स्वच्छता पर विशेष परामर्श सत्रों के साथ सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण किया गया। यह अभियान न केवल किशोरियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि यह “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की संकल्पना को साकार करने का एक सशक्त माध्यम भी है।


स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत