ग्वालियर: नवग्रह पीठ कलश यात्रा में हादसा, कई श्रद्धालु घायल
ग्वालियर। ग्वालियर के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन मंगलवार (10 फरवरी) से शुरू हुआ. दस दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन ही भगदड़ मच गई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं, कई और महिलाओं के घायल होने की खबर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. नवग्रह पीठ की कलश यात्रा के दौरान हादसा हुआ है।
कलश यात्रा शामिल हुईं 21 हजार महिलाएं
बताया जा रहा है कि स्टेडियम ग्राउंड में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम रति साहू बताया जा रहा है, जो डबरा की हनुमान कॉलोनी की रहने वाली थी. वहीं, विमला और कला बाथम निवासी वार्ड क्रमांक 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है. नई दुनिया के मुताबिक आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम में 21 हजार महिलाएं शामिल हुईं।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा?
पूर्व विधायक और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिला की मृत्यु हुई है लेकिन भगदड़ नहीं मची है. कलश यात्रा रुकी नहीं है, यात्रा अभी चल रही है. बच्ची को संभालने के दौरान महिला को धक्का लगा था. उनके सामने बच्ची के आने से ये हादसा हुआ. उन्हें धक्का लगने से चोट आई. भगदड़ जैसे कोई हालात नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं तो नहीं मानता कि प्रशासनिक व्यवस्था में चूक थी. महिला बुजुर्ग थी, 55 या 60 साल के ऊपर की रही होंगी. बच्ची को संभालने के दौरान गिर गईं और उनके ऊपर एक और महिला गिर गई. मैं भी जायजा लेने के लिए अस्पताल जा रहा हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छा व्यवस्था की जा रही है।


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई