MSP से ऊपर पहुंचा चना, किसानों और व्यापारियों के चेहरे खिले
चना की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है और इसके भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। चना के भाव बढ़ने की वजह निचले भाव पर इसकी खरीद बढ़ना है। सीजन की शुरुआत में चना का उत्पादन बढ़ने के अनुमान से इसके भाव तेजी से गिरकर एमएसपी से नीचे चले गए थे। बाजार जानकारों के अनुसार चना के भाव में आगे तेजी की संभावना है।
कितना महंगा हुआ चना?
इस समय दिल्ली में चना के भाव 5,750 से 5,800 रुपये चल रहे हैं। महीने भर में इसके भाव में 150 रुपये की तेजी आ चुकी है। पिछले महीने इसके भाव गिरकर एमएसपी से नीचे 5,450-5,500 रुपये तक चले गए थे। चना का एमएसपी 5,650 रुपये प्रति क्विंटल है। महाराष्ट्र की अकोला मंडी चना की अहम मंडी है। इस मंडी में चना 6,025-6,050 रुपये बिक रहा है। महीने भर पहले यह 5,800-5,825 रुपये क्विंटल रहा था। इस तरह इस मंडी में चना के भाव 225 रुपये क्विंटल चढ़ चुके हैं।
चना क्यों हो रहा है महंगा?
कमोडिटी एक्सपर्ट और एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने बताया कि नई फसल की आवक के समय चना के दाम काफी गिर गए थे। भाव एमएसपी से नीचे जाने के बाद इसकी मांग बढ़ने लगी। जिससे अब चना के भाव बढ़कर एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं। सरकारी नीतियों से भी चना की कीमतों में तेजी को समर्थन मिला। केंद्र सरकार ने पिछले महीने चना के आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगा दिया था। साथ ही शुल्क मुक्त पीली मटर के आयात की अवधि में समाप्त हो चुकी है। इन कारणों से भी चना की कीमतों में तेजी को बल मिला।
आगे क्या रहने वाले हैं चना के भाव?
बाजार जानकारों के अनुसार आगे चना की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। पॉल ने कहा कि अगले महीने तक चना के भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ सकते हैं क्योंकि चना का स्टॉक कम है। इसलिए स्टॉकिस्ट इसकी खरीद बढ़ा सकते हैं। India Pulses and Grains Association (IPGA) के मुताबिक महीने भर में चना महंगा हुआ है। हालांकि सप्ताह भर में चना की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन आगे चना की कीमतों में तेजी आ सकती है क्योंकि किसानों ने अब चना की बिक्री धीमी कर दी है। इसके साथ ही मिलर भी आवश्यकता के अनुसार इसकी खरीद कर रहे हैं। हालांकि सस्ती पीली मटर की उपलब्धता के बीच चना की कीमतों में तेजी सीमित रह सकती है।


Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग
ओबीएचएस लागू, जबलपुर की ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव
2000 किमी लंबी समुद्री गैस पाइपलाइन, भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट
खसरे ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 432 लोगों की मौत
स्कूल सेवा आयोग को लेकर सरकार का अहम कदम, भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर लगेगी रोक