संन्यास के 24 घंटे के भीतर ही मिला कप्तानी का ऑफर
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से मंगलवार को संन्यास का एलान किया। रिटायरमेंट के एक दिन बाद ही उन्हें मुंबई न्यू यॉर्क की टीम ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी हैं। MLC के आगामी सीजन के लिए निकोलस पूरन को एमआई न्यूयॉर्क टीम का कप्तान बनाया गया हैं। उन्होंने बतौर कप्तान किरोन पोलार्ड को रिप्लेस किया हैं।
पूरन ही नहीं, बल्कि MLC की 6 नई टीमों में कप्तान की जिम्मेदारी ग्लेन मैक्सवेल को भी मिली हैं। मैक्सवेल एमएलसी में वॉशिंगटन फ्रीडन की टीम की कप्तानी करेंगे। मैक्सवेल ने इस पद के लिए स्टीव स्मिथ को रिप्लेस किया हैं।
Nicholas Pooran और Glenn Maxwell को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) के आगामी 2025 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने निकोलस पूरन को अपना कप्तान बनाया है। MI न्यूयॉर्क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'शहर में एक नया कमांडर आया है - कप्तान निकोलस पूरन।'
बता दें कि MLC के पहले सीजन 2023 से पहले ड्राफ्ट किए जाने के बाद से पूरन MI न्यूयॉर्क के साथ जुड़े हुए हैं और टीम को खिताब जिताने में उनकी बड़ी भूमिका थी। 2023 फाइनल में, सिएटल ऑर्कास के खिलाफ उन्होंने 55 गेंदों में 137* रन बनाए और सीजन के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (388) रहे।
MLC 2025 की 6 टीमों के कप्तानों के नाम
- MI न्यू यॉर्क - निकोलस पूरन
- वॉशिंगटन फ्रीडम- ग्लेन मैक्सवेल
- सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स- कॉरे एंडरसन
- सीटल ऑर्कस- हेनरिक क्लासेन
- लांस एंजिल्स नाइट राइडर्स- अभी घोषणा नहीं हुई
- टेक्सास सुपर किंग्स- अभी घोषणा नहीं हुई
बता दें कि MLC 2025 की शुरुआत 13 जून यानी शुक्रवार से होनी है। पहला मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स बनाम वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच होना है।


एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात