सीएसके में धोनी से सीखने का अवसर मिला : ब्रेविस
हमेशा सहायता के लिए उपलब्ध रहे दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा है कि आईपीएल 2025 सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हुए उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का सौभाग्य मिला था। ब्रेविस के अनुसार धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताऐ उस समय को वह जिंदगी भर नहीं भूल सकते , इससे उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर मिला। ब्रेविस ने धोनी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इतने महान खिलाड़ी होने के बाद भी बेहद विनम्र हैं। उनके कमरे का दरवाजा सभी खिलाड़ियों की सहायता के लिए हमेशा खुला रहता है।
ब्रेविस ने आईपीएल के दिनों को याद किया कि कैसे धोनी हमेशा टीम के साथियों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते थे। ब्रेविस के मुताबिक धोनी से उनकी क्रिकेट के अलावा अन्य मामलों पर भी बातें होती थीं। उनकी उपस्थिति मैदान के बाहर भी उतनी ही प्रेरणादायक होती थी जितनी मैचों में रहती थी। .
इस उभरते हुए बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं हमेशा लोगों को बताता हूं कि यह एक अद्भुत अनुभव था। उनकी सरल स्वभाव मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। मैदान के बाहर वह खिलाड़ियों और लोगों को जो समय देते हैं, वह भी बड़ी बात है।’ ब्रेविस को सीएसके ने पिछले सत्र में गुरपनजीत सिंह के विकल्प के तौर पर शामिल किया था। इस क्रिकेटर ने 6 मैचों में सीएसके की ओर से 225 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 रनों का रहा था।


इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि