सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शासन की जनहितैषी योजनाओं और त्वरित निराकरण व्यवस्था के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के वंदना घुटरापारा निवासी सुखराम को सुशासन तिहार के दौरान 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।
आर्थिक परेशानी से मिली राहत
सुखराम ने बताया कि पहले उन्हें राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ती थी, जो उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार कठिन था। परिवार की सीमित आय के कारण राशन का खर्च भी चिंता का विषय बना रहता था। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई की गई और उन्हें नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, जिससे अब उन्हें रियायती दर पर राशन मिलने लगा है।
शासन की पहल से बढ़ी राहत
नया राशन कार्ड मिलने पर सुखराम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब गरीब और जरूरतमंद लोगों को गांव में ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।


बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता