राजधानी में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी बिना बदलाव के स्थिर रही
व्यापार: फेड की ओर से ब्याज दरों में ढील दिये जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली में में बुधवार को सोने का भाव और 1,000 रुपये मजबूत होकर 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
दिल्ली के बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार आठवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बुधवार को यह 1,000 रुपये बढ़कर 1,06,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,05,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतें बुधवार को 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर चढ़कर 3,547.09 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, "फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में ढील दिए जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत रहने से सोने की कीमतों में तेजी जारी है।"
मेहता ने कहा, "इस सप्ताह के अंत में ओपेक+ की बैठक होगी, जबकि रूस की आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है, क्योंकि हाल ही में यूक्रेन के हमले से रूसी तेल प्रसंस्करण क्षमता का 17 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है, जिसके कारण तेल की कीमतें हाल के निचले स्तर से वापस उछल गई हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "इससे मुद्रास्फीति के आंकड़े प्रभावित हो सकते हैं, डॉलर कमजोर हो सकता है और सोने को समर्थन मिल सकता है।"
वेंचुरा के कमोडिटी व सीआरएम प्रमुख एन.एस. रामास्वामी ने कहा, "कीमती धातु की तेजी केवल मुद्रास्फीति के विरुद्ध बचाव तक ही सीमित नहीं है, क्योंकि अमेरिकी फेड मुद्रास्फीति बढ़ने के साथ ब्याज दरों में कटौती करने की तैयारी में है।"
रामास्वामी ने कहा, "इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों पर अनिश्चितता बनी रहने से पीली धातु को समर्थन मिल रहा है।" हालांकि, न्यूयॉर्क में चांदी हाजिर 0.11 प्रतिशत गिरकर 40.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
रामास्वामी ने कहा, "बाजार का ध्यान इस हफ्ते जारी होने वाले अमेरिकी बेरोजगारी और गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों पर केंद्रित हो गया है, जो शुक्रवार को जारी होने वाले हैं। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के साथ, सोने को समर्थन मिलने की संभावना है। सोने की इस तेज तेजी में, मुनाफावसूली जल्दी नहीं होगी।"
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिका ने टैरिफ के बारे में सुप्रीम कोर्ट से शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध करने मंशा जाहिर की है। पिछले सप्ताह एक अमेरिकी अपील अदालत ने टैरिफ को अवैध करार दिया था। बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और संभावित व्यापारिक तनाव ने सुरक्षित निवेश के लिए धातु की मांग को बढ़ावा दिया है।


स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज