खेलों के ग्लोबल मालिक : अभिषेक बच्चन से लेकर रयान रेनॉल्ड्स तक
मुंबई । मनोरंजन की दुनिया में अपना लोहा मनवाने के बाद कई सितारे अब खेलों के मैदान में भी अपने झंडे गाड़ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हैं, जिन्होंने खेल फ्रैंचाइज़ी के मालिक बनकर अपने जुनून को बिज़नेस में बदला है। भारत में अभिनेता अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने न केवल खिताब जीते हैं, बल्कि कबड्डी को एक लोकप्रिय स्पोर्ट के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका भी निभाई है।
इस साल की शुरुआत में उन्होंने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में सह-मालिक बनकर क्रिकेट में भी एंट्री की है, जिसमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड की टीमें शामिल होंगी। इसी कड़ी में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी अहम है, जो आईपीएल की फ्रैंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सह-मालिक हैं। केकेआर सिर्फ दो बार की चैंपियन नहीं, बल्कि अपनी ब्रांड वैल्यू, मर्चेंडाइज़ और ग्लोबल फैन बेस के चलते सबसे प्रभावशाली क्रिकेट टीमों में गिनी जाती है। हॉलीवुड की बात करें तो अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स और उनके साथी रॉब मैकलेनी ने 2020 में वेल्स के फुटबॉल क्लब व्रेक्सहैम एएफसी को खरीदा। क्लब की इस नई यात्रा को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री ने इसे दुनियाभर में मशहूर बना दिया और क्लब की तकदीर ही बदल दी।
इसी तरह ड्वेन द रॉक जॉनसन ने भी अमेरिकन फुटबॉल लीग एक्सएफएल को तब खरीदा जब वह बंद हो चुकी थी। अब वह इसे दोबारा खड़ा करने में जुटे हैं, ताकि नए एथलीट्स को मौके मिल सकें और फैन्स के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाया जा सके। विल स्मिथ, जो खुद फिलाडेल्फिया से हैं, एनबीए टीम फिलाडेल्फिया 76ईआरएस में हिस्सेदारी रखते हैं। वे खेलों के ज़रिए युवाओं को प्रेरित करने और प्रतिभा को तराशने में लगे हुए हैं। ये सितारे साबित करते हैं कि खेल सिर्फ शौक नहीं, बल्कि विज़न, नेतृत्व और बदलाव लाने का माध्यम भी हो सकते हैं।


सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू
राम-हनुमान की झलक से सजा ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार
पहली गेंद, पहला झटका! IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले गेंदबाज
अनोखी शादी ने खींचा ध्यान, 10 हजार लोगों ने देखा नजारा