कूड़ेदान से ऑस्ट्रेलिया की टीम तक! भारत को पहले ही दे चुका था दर्द
नई दिल्ली: क्या कभी कूड़ेदान भी किसी खिलाड़ी की किस्मत पलट सकता है? ऐसा होता तो नहीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के उभरते तेज गेंदबाज माहिल बियर्डमैन की कहानी कुछ ऐसी ही है. अगर कूड़ेदान का किस्सा, उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं बनता तो शायद ना उनकी मुलाकात अपने मेंटॉर डेनिस लिली से होती और ना ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम की जर्सी पहनने का मौका मिलता. लेकिन, 14 साल की उम्र में माहिल बियर्डमैन की जिंदगी में आया कूड़ेदान, उनके करियर को संवारने वाला साबित हुआ.
डेब्यू कर सकते हैं माहिल बियर्डमैन
माहिल बियर्डमैन को भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम चुना गया है. ये दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में उनका चयन हुआ है. इससे पहले साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे सीरीज के लिए उन्हें रिजर्व प्लेयर के तौर पर टीम में जगह मिली थी. इंग्लैंड के खिलाफ तो बियर्डमैन को खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 6 फुट, 2 इंच लंबे 20 साल के बियर्डमैन का भारत के खिलाफ T20 सीरीज के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है.
कूड़ेदान का किस्सा बना करियर का हिस्सा
अब सवाल है कि माहिल बियर्डमैन ने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम तक का सफर तय किया कैसे? तो उसकी शुरुआत कूड़ेदान के किस्से से हुई. ये तब की बात है जब बियर्डमैन सिर्फ 14 साल के थे. उम्र कच्ची जरूर थी, मगर माहिल बियर्डमैन की गेंदों की रफ्तार उस उम्र में भी पके हुए गेंदबाज की थी. वो उसी वक्त 130 KM/H से गेंद डालते थे.
अब हुआ ये कि माहिल बियर्डमैन अपने दोस्त के घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे. वहां उन्होंने इतनी तेज गेंदें डाली कि वो सीधे जाकर बार-बार उसके दोस्त के घर के बाहर रखे कचड़े के डिब्बे में लैंड हुई. अब दोस्त के पापा को लगा कि कोई बार-बार उनके कूड़ेदान में कचड़ा फेंक रहा है. ऐसे में उन्होंने उसकी शिकायत करने के लिए तत्कालीन कार्यरत अधिकारी रॉड डुग्गन को फोन मिलाया. रॉड डुग्गन ने मामले को समझा और बियर्डमैन के बारे में डेनिस लिली को बताया. इस तरह माहिल बियर्डमैन की मुलाकात अपने मेंटॉर डेनिस लिली से हुई.
20 महीने पहले जब भारत को ऐसे दिया दर्द
डेनिस लिली से मुलाकात के बाद बियर्डमैन ने अपनी गेंदबाजी स्किल्स पर काम करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलने का सफर शुरू किया. साल 2023 में उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू किया. उसके कुछ हफ्ते बाद भी उनका चयन अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुआ, जहां वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे. फरवरी 2024 में खेले उस फाइनल में माहिल बियर्डमैन ने 15 रन देकर भारत के 3 विकेट चटकाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से वो मुकाबला जीतते हुए अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप में 14 साल के अपने खिताबी इंतजार को दूर किया था.
माहिल बियर्डमैन की रफ्तार VS टीम इंडिया
भारत की अंडर 19 टीम को दर्द देने के 20 महीने बाद अब 20 साल के माहिल बियर्डमैन के सामने एक बार फिर से टीम इंडिया है. उनके साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेल चुके सैम कॉन्स्टस, हरजस सिंह जैसे खिलाड़ियों ने हाल में काफी सुर्खियां बटोरी है. अब बारी माहिल बियर्डमैन की है, जिनकी रफ्तार फिलहाल 140 प्लस की है.


शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार