फ्लिपकार्ट का बड़ा विस्तार: क्विक कॉमर्स और AI पर जोर, 5,000 नए कर्मचारियों की करेगा भर्ती
ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट जल्द ही नए लोगों की भर्ती करने वाला है. वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली इस ई-कॉमर्स कंपनी ने 5000 नए लोगों को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया है. हायरिंग इस साल किए जाने की उम्मीद है. कंपनी इस समय अपनी दो सबसे बड़ी योजनाओं, क्विक कॉमर्स और फिनटेक पर ज्यादा फोकस कर रही है. ऐसे में इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है.
रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिपकार्ट क्विक कॉमर्स और फिनटेक पर भारी-भरकम निवेश भी कर रही है. खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में ज्यादा जोर दिया जा रहा है. कंपनी अपने हाइपरलोकल डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट मिनट्स और फिनटेक प्लेटफॉर्म सुपर मनी को और मजबूत करना चाहती है. चूंकि फ्लिपकार्ट मिनट्स किराना और जरूरी सामान की सुपरफास्ट डिलीवरी में ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट को टक्कर दे रहा है. ऐसे में कंपनी दूसरों से आगे निकलने के मकसद से और भर्तियां करने की कोशिश में है.
नई भर्ती का मकसद
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति का कहना है कि मिनट्स शानदार प्रदर्शन कर रहा है और ये हाइपरलोकल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की दिशा में अहम कदम है. वहीं, सुपर मनी के जरिए फ्लिपकार्ट क्रेडिट और पेमेंट जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दे रही है, चूंकि यहां डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में नई भर्तियां प्रोडक्ट डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी और बिजनेस फंक्शन्स को और मजबूत करने में मदद करेंगी.
क्या है आगे की प्लानिंग?
कंपनी बिजनेस के विस्तार के लिए अपना मासिक कैश बर्न 40 मिलियन डॉलर से घटाकर 20 मिलियन डॉलर करना चाहती है. फ्लिपकार्ट का दावा है कि वो 30% ग्रोथ का टारगेट लेकर चल रही है, जिसमें फैशन सेगमेंट अहम रोल निभाएगा. इस साल कंपनी ने AI में 6 गुना ज्यादा पैसा लगाया है, जिससे कस्टमर एक्सपीरियंस को और बेहतर किया जा सके.


कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान