CM को लिखा पत्र: 'फील्ड ऑफिसर शराब दुकान से मांगते हैं पैसे', भ्रष्टाचार का आरोप
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हितेश कुमार ने मुयमंत्री व कलेक्टर को पत्र लिखकर बालोद आबकारी विभाग में कैप्शन कंपनी और फ़ील्ड ऑफिसर भूपेन्द्र देशमुख द्वारा सरकार को बदनाम करने का प्रयास करने की बात का जिक्र किया है।
इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की बात लिखी गई है। भाजपा नेता ने बताया कि बहुत दिनों से जानकारी मिल रही थी कि कंपनी के फील्ड ऑफिसर भूपेंद्र देशमुख द्वारा जिले की शराब दुकानों के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। वर्तमान में गुरुर और दल्लीराजहरा के कर्मचारियों ने देशमुख द्वारा पैसा मांगने की शिकायत की है।
नौकरी बचाने की 1-1 लाख रुपए की मांग की
हरीश कुमार साहू व रोहित सिन्हा (सेल्समैन) ने लिखित में शिकायत की है कि उनसे नौकरी को बचाने के लिए एक-एक लाख की डिमांड की गई है। हरीश कुमार साहू से देशमुख एक बार 5 हजार और 10 हजार ले चुके हैं। ऐसे में जिले में कितने लोगों से पैसा लिया गया होगा।
इसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। कंपनी के फील्ड अधिकारी देशमुख के कारण भाजपा सरकार का नाम खराब हो रहा है। ऐसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार ने कैप्शन कंपनी के फ़ील्ड आफिसर भूपेंद्र देशमुख पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
हर महीने रकम की करते हैं डिमांड
उन्होंने बताया कि उनकी और भी शराब दुकान के कर्मचारियों से बात हुई है। उन सब ने बताया कि भूपेन्द्र देशमुख हर महीने पैसे लेते हैं और कभी दुकान में नहीं रहे या ड्रेस या आई कार्ड नहीं लगाया हो तो 5 से 10 हजार की मांग करते हैं। मजबूरी में नौकरी बचाने के लिए उन्हें पैसा देना पड़ता है। अगर वे इसकी शिकायत करेंगे या किसी को बोलेंगे तो कंपनी द्वारा उन्हें काम से निकाल दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है की वे अपनी रोजी-रोटी के लिए काम कर रहे है इसीलिए उन्हें दबाव सहन करना पड़ता है। परिवार को पालने का सवाल है।


स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज