डर हमें कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाता है: हनी सिंह
मुंबई। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए रैपर हनी सिंह ने डर और साहस को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। हनी सिंह ने कहा कि डर हमें कमजोर नहीं, बल्कि और अधिक मजबूत बनाता है। सिंह का मानना है कि हर डर से लड़ने के बाद व्यक्ति पहले से कहीं ज्यादा बहादुर बनकर निकलता है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हर डर से एक साहस जन्म लेता है, डर हमें कमजोर नहीं, बल्कि बलवान बनाता है।” हनी सिंह का कहना है कि जब कोई व्यक्ति हर दिन किसी नए डर या चुनौती का सामना करता है, तो वह खुद को एक जिम्मेदार और समझदार इंसान के रूप में ढाल लेता है। उन्होंने कहा, “यही चीज मुझे भी मजबूत बनाने में मदद करती है।” सिंह का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब उनका नया गाना ‘लाल परी’ कॉपीराइट विवादों में फंसा हुआ है। यह गाना उनकी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 में शामिल है, जिसे उन्होंने सिमर कौर के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल और म्यूजिक हनी सिंह ने ही तैयार किए हैं। सूत्रों के अनुसार, पहले ‘लाल परी’ गाने के अधिकार दिनेश प्रोडक्शंस के पास थे।
इसके बाद साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के लिए जब राइट्स खरीदे, तो जी म्यूजिक और मोफ्यूजन म्यूजिक स्टूडियो ने भी कॉपीराइट क्लेम किया, जिससे राइट्स दोबारा खरीदने पड़े। ‘हाउसफुल 5’ एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे नजर आएंगे। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हनी सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। उनके गाने ‘मैनिएक’ पर अश्लीलता के आरोप लगे थे और इस पर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल हुई थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया। इस गाने में भोजपुरी पैरा भी शामिल था, जिसे गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने गाया था।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त