धान खरीदी के लिए तैयार हो जाएं किसान, 15 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या हैं सरकार के निर्देश"
रायपुर। आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें भुगतान समय पर मिल सके।
ऋचा शर्मा ने कहा कि कोचियों और अवैध धान विक्रय-परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और उठाव की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। इसके साथ ही, धान की स्टेकिंग किस्मवार और व्यवस्थित रूप से की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर नंबर चस्पा किए जाएं, ताकि किसान किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दे सकें और उसका समाधान समय पर हो सके।
बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए रायपुर जिले में 1,34,037 किसान पंजीकृत हैं और 1,26,921 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल ली गई है। जिले में 139 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
धान खरीदी की पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, 5 चेक पोस्ट और 43 कर्मियों का उड़नदस्ता दल बनाया गया है। संवेदनशील केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी, तहसीलदार की अध्यक्षता में गुणवत्ता जांच दल, और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना
PM मोदी का छात्रों को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा नया कानून
दुनिया की सबसे ताकतवर बॉम्बर तिकड़ी, B-1, B-2 और B-52 की खासियत
बारिश बनी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट
आज चांदी के दाम में बड़ी नरमी, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा ऑपरेशन, दिल्ली-यूपी-पंजाब के कई ठिकाने खंगाले