रामपुर मांडवा बस्ती में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप
जबलपुर|संस्कारधानी के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर मांडवा बस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला के मायके वालों पर उसके ससुराल पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। पारिवारिक विवाद को सुलझाने पहुँचे भाई पर पति और ससुर ने तलवार व चाकुओं से वार कर दिया। इस हमले में घायल युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
राशन-सब्जी की बात पर बढ़ा विवाद
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांडवा निवासी 30 वर्षीया सिदराग्यास अंसारी का विवाह वर्ष 2017 में आजाद हुसैन के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी। हाल ही में सिदराग्यास ने अपने मायके फोन कर बताया कि उसके पति घर में राशन और सब्जी नहीं ला रहे हैं, जिससे खाने का संकट खड़ा हो गया है। इसी बात को लेकर रात करीब 11 बजे महिला का भाई आमिर अंसारी अपनी माँ और भाभी के साथ बहन के घर पहुँचा था।
समझाने गए मायके वालों पर किया हमला
जब आमिर और उसके परिजनों ने आजाद हुसैन को समझाने का प्रयास किया, तो मामला और बिगड़ गया। ससुर सज्जाद हुसैन और पति आजाद ने गाली-गलौज करते हुए अचानक तलवार और चाकू निकाल लिए और आमिर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं आमिर की माँ नाजरा बेगम और भाभी अमरीन के साथ भी मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर जब पड़ोसी इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घर के अंदर भाग गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
गंभीर रूप से घायल आमिर को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया है। गोरखपुर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 118(1), 109(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


कटनी: चोरों ने रातों-रात 50 मोबाइल चोरी कर लाखों का माल उड़ाया
आदिवासियों के विरोध के बीच जीतू पटवारी का सख़्त बयान
केजरीवाल ने NEET रद्द करने पर जताई चिंता, बोले- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
पैसों की अवैध वसूली का मामला, IPS और चार पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
अदालत के आदेश के खिलाफ विधायक की याचिका पर कल होगी सुनवाई
बातचीत अटकी तो जंग की आहट, परमाणु मुद्दे पर बढ़ा तनाव
पीएम मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा आई तो हर गरीब तक पहुंचेगी आयुष्मान योजना
भोपाल में भूमि खरीद और बायपास का मामला, IAS अधिकारियों पर उठे आरोप
BJP नेता राकेश सिंह जादौन का बदला अंदाज, ई-रिक्शा में पहुंचे दफ्तर
परीक्षा के दौरान DAVV में पकड़े गए दो फरार छात्र, पुलिस ने लिया हिरासत में
डिंडोरी पंचायत ने जल बचाव के लिए कुएं में नहाने और कपड़े धोने पर लगाया प्रतिबंध
विदेश दौरे पर निकलेंगे पीएम मोदी, 6 दिनों में कई देशों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र में सादगी अभियान: मंत्री अब फ्लाइट और चार्टर्ड प्लेन से नहीं कर पाएंगे सफर
इंदौर में पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन