ऑनलाइन बनाए जा रहे नकली जन्म प्रमाण-पत्र
भोपाल। भोपाल नगर निगम में सामने आया एक मामला यह साफ करता है कि फर्जीवाड़े का नया तरीका अब फर्जी वेबसाइट और डिजिटल हस्ताक्षरों के जरिए अपनाया जा रहा है। अगर आपने किसी दलाल के माध्यम से जन्म प्रमाण-पत्र बनवाया है, तो आपको तुरंत उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए। एक महिला द्वारा दिए गए फर्जी सर्टिफिकेट ने पूरे सिस्टम में हडक़ंप मचा दिया है। भोपाल के कोलार क्षेत्र की एक महिला अपने बेटे के जन्म प्रमाण-पत्र में सरनेम में संशोधन के लिए नगर निगम पहुंची थी। जब संबंधित दस्तावेज को निगम के आधिकारिक पोर्टल पर स्कैन किया गया, तो चौंकाने वाला सच सामने आया कि सर्टिफिकेट फर्जी वेबसाइट से बना था। नगर निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण शाखा के रजिस्ट्रार सत्यप्रकाश बडग़ैंया ने बताया कि यह दस्तावेज दिखने में असली जैसा था, लेकिन पोर्टल पर रिकॉर्ड ही नहीं मिला।
जांच में क्या सामने आया?
प्रमाण-पत्र में रजिस्ट्रार के हूबहू डिजिटल हस्ताक्षर मौजूद थे। यह प्रमाण-पत्र किसी फर्जी पोर्टल से बना था, जो सरकारी पोर्टल जैसा दिखता है। हैरानी की बात ये कि इस वेबसाइट पर कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाता। मात्र 20 रुपये ऑनलाइन भुगतान करने पर कुछ मिनटों में नकली सर्टिफिकेट मिल रहा है। नगर निगम ने मामले को गंभीर मानते हुए गोविंदपुरा थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दे दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि इस तरह के कई और नकली प्रमाण-पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
आमजन के लिए नगर निगम की चेतावनी
नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे केवल सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें। किसी भी दलाल या एजेंट से दस्तावेज न बनवाएं। अगर कोई प्रमाण-पत्र संदिग्ध लगे, तो पोस्ट स्कैनिंग जरूर कराएं। नकली सर्टिफिकेट इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई संभव है।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव