जौनपुर: बच्चे की मौत पर किन्नरों का हंगामा, अस्पताल में घुसकर कपड़े उतारे और कर्मचारियों को पीटा
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और स्टाफ तक सुरक्षित नहीं हैं. दरअसल, जिला अस्पताल में शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे एक दर्जन से अधिक की संख्या में अर्द्धनग्न अवस्था में पहुंचे किन्नरों ने तांडव मचाया. अस्पताल के सायरन बजने लगे. किन्नरों ने डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की जमकर पिटाई की. किन्नरों द्वारा डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किन्नर डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एमरजेंसी वार्ड में ये घटना हुई है. फिलहाल, पीड़ित डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. जिला अस्पताल में हुई इस घटना से मरीज और उनके तीमारदार भी डरे सहमे हैं. वायरल वीडियो जौनपुर के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल का है.
नर्सिंग ऑफिसर को बुरी तरह पीटा
वीडियो में एमरजेंसी वार्ड के अंदर किन्नर ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर को टेबल पर चढ़कर पीटते देखे जा सकते हैं. वायरल वीडियो में दिख रहे नर्सिंग ऑफिसर का नाम डॉ आशीष सिंह हैं. अपनी जान बचाने के लिए डॉ आशीष टेबल पर चढ़ गए, लेकिन किन्नरों ने उन्हें वहां भी नहीं छोड़ा. टेबल पर रखी पानी की बोतल, लात घूंसो से जमकर उनकी पिटाई की गई. डॉ आशीष किसी तरह एमरजेंसी वार्ड से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगे, लेकिन वहां मौजूद अन्य किन्नरों ने उनको पकड़ लिया.
पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने क्या बताया
इसके बाद उन्हें फिर जमकर पीटा. डॉ आशीष को काफी चोटें आई हैं. पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर डॉ आशीष सिंह ने बताया कि शाम आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी रहती है. शुक्रवार की शाम जैसे ही वो अस्पताल पहुंचे. एमरजेंसी में कोई पेशेंट आया था, जिसका इलाज चल रहा था. इसी बीच एक महिला को लेकर कुछ लोग मेडिकल मुआयना के लिए पहुंचे. वो लोग एमरजेंसी वार्ड में घुस गए.
गला दबाकर जान से मारने की कोशिश
पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि जब उन लोगों से वहां से बाहर जाने के निवेदन किया गया तो वह लोग फर्जी मेडिकल मुआयना करने के लिए दबाव बनाने लगे, लेकिन उनको वापस लौटा दिया गया. इसी बात को लेकर वो लोग नाराज हो गए. फिर कुछ देर बाद एक दर्जन से अधिक अर्द्धनग्न किन्नरों के साथ आए और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की.
जिला अस्पताल में घुसकर तांडव मचाने और बेरहमी से डॉक्टर्स और स्टाफ को पीटने के मामले में पीड़ित जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ पवन कुमार द्वारा नगर कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है. फिलहाल पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.


ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग
2000 किमी लंबी समुद्री गैस पाइपलाइन, भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट
खसरे ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 432 लोगों की मौत
स्कूल सेवा आयोग को लेकर सरकार का अहम कदम, भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर लगेगी रोक
विजय सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2 फीसदी बढ़ा
कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया का एलिगेंट अंदाज सोशल मीडिया पर छाया
बंगाल सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ गाना हुआ अनिवार्य
BRICS में सबसे रईस कौन? जानें नंबर-1 का ताज किसके सिर!
दूध के दाम में फिर बढ़ोतरी, सांची ने प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाए
ईंधन बचत और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला नारायणपुर में
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग ने जारी किया प्लान
भिवानी की दीपिका ने रचा इतिहास, 499 अंक हासिल कर बनीं टॉपर