ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण कर रोगियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। ऊर्जा मंत्री सुबह-सुबह सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे तथा यहां आने वाले रोगियों को दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के किचन का भी निरीक्षण किया तथा रोगियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए स्वयं भोजन का स्वाद लिया।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रशांत नायक, डॉ. जेपीएस कुशवाह सहित अन्य चिकित्सीय अधिकारियों से चर्चा कर अस्पताल में आवश्यक मशीनों और संसाधनों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे