एलन मस्क की झोली में 1 ट्रिलियन डॉलर का पैकेज, खुशी में रोबोट के साथ किया डांस
व्यापार: टेस्ला के शेयरधारकों ने कंपनी के सीईओ एलन मस्क के लिए एक विशाल वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी, जिसकी कीमत 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 83 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। कंपनी की वार्षिक बैठक में यह प्रस्ताव 75% से अधिक मतों के साथ पारित हुआ।
लक्ष्य को ध्यान में रखकर लिया गया यह फैसला
यह पैकेज मस्क को टेस्ला से लंबे समय तक जुड़े रहने और कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व रोबोटिक्स में अग्रणी बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस फैसले के आने के बाद मस्क ने कहा कि मैं सभी शेयरधारकों का दिल से धन्यवाद करता हूं, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसके साथ ही मस्क रोबोट के साथ खुशी से डांस करते हुए नजर आए।
मस्क का नाम राजनीतिक विवादों में रहा
कारोबारा के अलावा मस्क का नाम कई बार राजनीतिक विवादों में रहा है, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जैसे नेताओं के प्रति उनके समर्थन को लेकर। लेकिन यह फैसला दिखाता है कि निवेशकों का भरोसा उन पर अब भी अडिग है।
मस्क को टेस्ला से साढ़े सात जुड़े रहना होगा
इस फैसले के तहत मस्क को कम से कम साढ़े सात साल तक टेस्ला से जुड़े रहना होगा। इससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी लगभग 12% से बढ़कर 25% तक हो सकती है। टेस्ला की चेयरपर्सन रॉबिन डेन्होम ने कहा कि मस्क को बनाए रखना कंपनी के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है, और अगर उन्होंने कंपनी छोड़ी तो शेयरों में बड़ी गिरावट आ सकती है।
मस्क का क्या कहना है?
मस्क का कहना है कि अगर टेस्ला स्वचालित ड्राइविंग और एआई में अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेती है, तो वह दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन जाएगी। इसके साथ ही मस्क ने यह संकेत दिया है कि अगर उनकी स्वामित्व हिस्सेदारी इतनी नहीं बढ़ाई गई कि वे टेस्ला के भविष्य पर अपनी इच्छानुसार प्रभाव डाल सकें, तो वे टेस्ला छोड़ सकते हैं या पीछे हट सकते हैं।
मस्क अगर कंपनी से अलग हुए तो शेयरों में भारी गिरावट की आशंका
रॉबिन डेन्होम ने शेयरधारकों से एलन मस्क के विशाल पे पैकेज के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मस्क को बनाए रखना कंपनी के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मस्क कंपनी से अलग हुए तो टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा सकती है। कंपनी बोर्ड ने इस दौरान उन आलोचनाओं को भी नजरअंदाज किया है, जिनमें कहा गया था कि अरबपति मस्क के विवादास्पद राजनीतिक चेहरों से जुड़ाव का असर टेस्ला की बिक्री पर पड़ सकता है।
शेयरधारकों का भरोसा बरकरार
टेस्ला निवेशक पहले भी मस्क के पे पैकेजों के समर्थन में मजबूती से खड़े रहे हैं। 2018 में करीब 55.8 अरब डॉलर के मुआवजा पैकेज को शेयरधारकों ने मंजूरी दी थी, हालांकि डेलावेयर कोर्ट ने उस पर कई बार रोक लगाई है। नवीनतम डेलावेयर फैसले के बाद डेन्होम और टेस्ला बोर्ड ने नई रणनीति पर काम शुरू किया। अगस्त में बोर्ड ने पहले मस्क के लिए लगभग 29 अरब डॉलर का अंतरिम पे पैकेज स्वीकृत किया और फिर हाल ही में नया, कहीं बड़ा प्रस्ताव पेश किया, जिसे इस बार शेयरधारकों ने भारी समर्थन से पास कर दिया।


चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम