टीकमगढ़ में बिजली विभाग की सख्ती, किसान का ट्रैक्टर उठा ले गए कर्मचारी
टीकमगढ़ में बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी की वसूली और कुर्की की कार्रवाई जारी है. शुक्रवार को मोहनगढ़ वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम धाना में एक किसान का ट्रैक्टर जब्त किया गया. किसान पति-पत्नी पर कुल चार लाख रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया था |
घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर जब्त
बिजली कंपनी की टीम जब उपभोक्ता चक्कीलाल दांगी के घर पहुंची, तो उनका ट्रैक्टर बाहर खड़ा था |चाबी ना मिलने पर टीम ने ट्रैक्टर को धक्का लगाकर स्टार्ट किया और उसे जब्त कर ले गई. यह कार्रवाई लंबित बिजली बिल की वसूली के लिए की गई |
पति-पत्नी पर 4 लाख का बिजली बिल बकाया
सहायक अभियंता नितिन बाथम ने बताया कि उपभोक्ता चक्कीलाल दांगी पर 2 लाख 11 हजार रुपए और उनकी पत्नी बरेथी बाई पर 2 लाख 14 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है. लंबे समय से भुगतान न किए जाने के कारण विभाग को राजस्व वसूली के प्रावधानों के तहत यह कदम उठाना पड़ा |
अधिकारी बोले-छूट के बावजूद बिजली बिल नहीं भर रहे लोग
इस संबंध में कार्यपालन अभियंता सुधीर सोनी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रही समाधान योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को अभूतपूर्व छूट दी जा रही है. इसके बावजूद कुछ बकायादार जानबूझकर राशि जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे विभाग को मजबूरन कठोर कार्रवाई करनी पड़ रही है |
उन्होंने यह भी कहा कि छूट का कुर्की कार्रवाई से कोई सीधा संबंध नहीं है. कार्रवाई केवल बकाया राशि के कारण की जा रही है. बकायादारों के पास अभी भी कम राशि जमा कर समाधान योजना के तहत अपना बिजली बिल निपटाने का अवसर है |


आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना