ED का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के विधायक गिरफ्तार; कर्नाटक की राजनीति गरमाई
कर्नाटक में कांग्रेस के एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारवार के विधायक सतीश कृष्ण सैल को कल देर रात हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़े एक अवैध लौह अयस्क निर्यात मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
आज कांग्रेस विधायक को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि पिछले महीने ईडी ने 13 और 14 अगस्त, 2025 को विधायक के कारवार (उत्तर कन्नड़), गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में कई ठिकानों पर एकसाथ छपामारी भी की थी।
सैल पर ये है आरोप
सतीश कृष्ण सैल पर आरोप है कि उन्होंने 19 अप्रैल 2010 से 10 जून 2010 के बीच लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन लौह अयस्क चूर्ण का अवैध रूप से निर्यात किया। सैल ने कुछ कंपनियों और बेलेकेरी पोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर यह अवैध निर्यात किया।
बताया जा रहा है कि सैल द्वारा किए गए अवैध निर्यात का कुल मूल्य 86.78 करोड़ रुपये था। बता दें कि ईडी की जांच विशेष अदालत के दोषसिद्धि आदेश पर आधारित है, जिसमें सैल समेत सभी आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।
1.41 करोड़ रुपये कैश जब्त
ईडी ने सैल के आवास से 1.41 करोड़ रुपये नकदी और उनके परिवार के बैंक लॉकरों से 6.75 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए।
इसके अलावा, श्री मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड, सतीश सैल और अन्य सहित आरोपी संस्थाओं के लगभग 14.13 करोड़ रुपये वाले बैंक खाते भी जब्त कर लिए गए हैं। वहीं, जांचकर्ताओं ने आपत्तिजनक दस्तावेज, ईमेल और रिकॉर्ड भी बरामद किए।
सैल को मिलाकर कर्नाटक के दो कांग्रेस विधायकों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र को ईडी ने अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। उनके ठिकानों से 12 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना और चांदी बरामद हुई।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव